फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की चॉकलेट, इंटरनेट पर मचा तहलका; सेलेब्स ने किया रिएक्ट

Wed, 20 May 2026 06:15 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Modi-Meloni Viral Video: पीएम नरेंद्र मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का एक प्यारा सा वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जानिए क्या है वीडियो में खास। 

विज्ञापन
मोदी-मेलोनी वायरल वीडियो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल ही में पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अब बॉलीवुड एक्ट्रेस के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। जानिए क्या है वीडियो और किन सेलेब्स ने दिया है रिएक्शन। 

सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में पीएम मोदी इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को मेलोडी टॉफी गिफ्ट करते नजर आ रहे हैं, और दोनों की क्यूट बॉन्डिंग लोगों का दिल जीत रही है।

वीडियो में मेलोनी हंसते हुए कहती हैं, ‘प्रधानमंत्री मोदी हमारे लिए गिफ्ट लाए हैं… बहुत ही अच्छी टॉफी।’ इसके बाद पीएम मोदी मुस्कुराते हुए कहते हैं- ‘मेलोडी’ और दोनों कैमरे के सामने टॉफी का पैकेट दिखाने लगते हैं। इस दौरान दोनों की हंसी और मस्ती ने इंटरनेट पर लोगों का दिल जीत लिया।

इन सेलेब्स ने दिया रिएक्शन
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। कई बॉलीवुड सितारों ने भी इस पर रिएक्ट किया है। ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा, जैकलीन फर्नांडिस, भूमि पेडनेकर, बिपाशा बसु और उन्नी मुकुंदन समेत कई सेलेब्स ने पोस्ट को लाइक किया। वहीं भूमि पेडनेकर ने कमेंट करते हुए लिखा- ‘लिविंग फॉर दिस।’

विज्ञापन

मोदी मेलोनी - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
सोशल मीडिया यूजर्स भी इस वीडियो पर मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इससे अच्छा मार्केटिंग कैंपेन नहीं हो सकता।’ वहीं दूसरे ने कहा, ‘बस यही छोटी-छोटी खुशियां चाहिए।’ एक और यूजर ने मजाक में लिखा, ‘मोदी जी दिल में आते हैं, समझ में नहीं।’

ये भी पढ़ें- ‘ऑफ कैंपस’ की इस एक्ट्रेस ने दिलाई महिमा चौधरी की याद, इंटरनेट पर मचा हंगामा; फैंस ने कहा- ‘कार्बन कॉपी’

इससे पहले जब पीएम मोदी रोम पहुंचे थे, तब जॉर्जिया मेलोनी ने उनके साथ एक सेल्फी शेयर कर लिखा था, ‘वेलकम टू रोम, माय फ्रेंड।’

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें