फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या पूरी हो गई कार्तिक आर्यन और श्रीलीला की रोमांटिक फिल्म की शूटिंग? अटकलों पर अनुराग बसु ने दिया अपडेट

Thu, 23 Apr 2026 12:03 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kartik Aaryan-Sreeleela Movie: कार्तिक आर्यन और श्रीलीला इन दिनों अपनी आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग को लेकर अपडेट साझा किया है। 
विज्ञापन
कार्तिक आर्यन-श्रीलीला-अनुराग बसु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म पर दर्शकों की नजरें टिकी हैं। इस रोमांटिक मूवी में श्रीलीला भी अहम रोल में हैं। फिल्म को लेकर अटकलें लग रही हैं कि इसकी शूटिंग पूरी हो गई है। इसे लेकर हाल ही में निर्देशक अनुराग बसु ने अपडेट दिया है। उन्होंने अपनी इस आगामी फिल्म को लेकर चल रही अटकलों पर बात की। उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा जा रहा था कि फिल्म का प्रोडक्शन पहले ही शुरू हो चुका है। अनुराग बसु ने बताया कि शूटिंग अभी भी शुरुआती दौर में है। इसे पूरा होने में अभी काफी समय लगेगा।

विज्ञापन

अनुराग बसु बोले- 'अभी तो शूटिंग शुरू हुई है'
निर्देशक अनुराग बसु ने हाल ही में वैराइटी इंडिया के साथ बातचीत में अपनी इस आगामी फिल्म की शूटिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि यह अभी भी शुरुआती दौर में है। उन्होंने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा, 'मैंने इस फिल्म के लिए 45 दिन से ज्यादा की शूटिंग नहीं की है। शूटिंग अभी-अभी शुरू हुई है'। साथ ही उन्होंने कहा कि फिल्म में देरी की कई और वजहें भी हैं।

श्रीनगर में शूटिंग कर रहे कार्तिक-श्रीलीला
कार्तिक आर्यन और श्रीलीला फिलहाल श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर में हैं। दोनों सितारे वहां इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। बता दें कि इस प्रोजेक्ट का आधिकारिक एलान पिछले साल फरवरी में किया गया था। इसके बाद से ही यह फिल्म काफी चर्चाओं में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का नाम ‘तू मेरी जिंदगी है’ है। बीते दिनों कश्मीर शेड्यूल की कई तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गईं। शूटिंग से लीक हुई एक वायरल तस्वीर में, कार्तिक आर्यन, श्रीलीला और अनुराग बसु को टेक के बीच बातचीत करते हुए देखा गया। 

Tamil Nadu Assembly Elections: रजनीकांत-कमल हासन ने डाला वोट, धनुष को भीड़ ने घेरा; विजय सेतुपति ने किया मतदान
विज्ञापन

बीते साल आया था फर्स्ट लुक वीडियो
अनुराग बसु की रोमांटिक म्यूजिकल फिल्म का फर्स्ट लुक वीडियो कार्तिक आर्यन ने बीते साल फरवरी में साझा किया था। इसमें कार्तिक गिटार बजाते हुए स्टेज पर परफॉर्म करते दिखे। वीडियो में उन्हें 'तू मेरी जिंदगी है' गाते हुए देखा गया। वीडियो में श्रीलीला और कार्तिक के कुछ रोमांटिक पलों की झलकियां भी दिखाई गईं। 


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें