पवित्र तीर्थस्थल के दर्शन करने आते हैं लाखों श्रद्धालु
शेषाचलम पहाड़ियों की सातवीं चोटी पर स्थित तिरुमाला वेंकटेश्वर मंदिर, भारत के सबसे पवित्र हिंदू तीर्थस्थलों में से एक है। यह मंदिर भगवान वेंकटेश्वर (जिन्हें बालाजी भी कहा जाता है) को समर्पित है। सदियों पुराने इस विश्व विख्यात मंदिर में हर साल देश-विदेश से लाखों भक्त दर्शन करने आते हैं। पिछले कुछ हफ्तों में कई मशहूर हस्तियों ने भी इस मंदिर के दर्शन किए हैं। गौरी मल्होत्रा नाम की यूजर ने शमिता शेट्टी के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जो मंदिर परिसर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'जब बालाजी का बुलावा आता है, आप खुद देखते हो'।
शमिता शेट्टी और विवेक ओबेरॉय ने श्रीवेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन किए
- फोटो : एएनआई
पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए दोनों सितारे
शमिता शेट्टी गुलाबी रंग की साड़ी में मंदिर के दर्शन करने पहुंचीं। वहीं, विवेक ओबेरॉय भी पांरंपरिक वेशभूषा में भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने मंदिर गए। सफेद धोती के साथ उन्होंने लाल रंग का अंग वस्त्र धारण किया। मंदिर परिसर में विवेक ओबेरॉय और शमिता शेट्टी ने तस्वीरें क्लिक कराईं।
विवेक ओबेरॉय का वर्क फ्रंट
विवेक ओबेरॉय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में प्रभास और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मेकर्स ने हाल ही में विवेक के किरदार का एक नया लुक जारी किया था। इसमें विवेक गहरे रंग का चोगा पहने, आंखों पर धूप का चश्मा लगाए और हाथ में तलवार लिए दिखे। उनका लुक फैंस को बहुत रहस्यमयी और दमदार लगा। इस फिल्म में ऐश्वर्या देसाई भी नजर आएंगी। फिल्म 5 मार्च 2027 को आठ भाषाओं में रिलीज होगी।