‘अनुपमा’ धारावाहिक ने टीवी देखने वाले दर्शकों में एक खास पहचान बना ली है। इसके किरदारों के तगड़े प्रशंसक हैं। खासकर अनुपमा की भूमिका निभा रहीं रूपाली गांगुली और अनुज की भूमिका निभा रहे गौरव खन्ना ने दर्शकों के दिल में विशेष जगह बनाई है। कुछ दिनों पहले रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के बीच अनबन की अफवाहें भी सामने आ रही थी। हालांकि, इन सबसे इतर अनुपमा और अनुज की जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। टीवी पर्दे पर उनके रोमांस का भी दर्शक लुत्फ उठा रहे हैं। इस बीच एक साक्षात्कार में, गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने गौरव और रूपाली की जोड़ी और पर्दे पर उनके रोमांस को लेकर अपनी राय रखी है।
क्या गौरव और रूपाली की जोड़ी से जलन महसूस करती हैं आकांक्षा?
गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा से जब यह पूछा गया क्या उनको कभी दोनों की जोड़ी से जलन महसूस हुई है? इस पर आकांक्षा ने कहा कि उन्हें कभी भी एक पैसे की जलन महसूस नहीं हुई है। उनके साथ गौरव भी मौजूद थे उन्होंने कहा कि जब भी कोई रोमांटिक सीन होता है तो उनकी पत्नी उस पर अपनी राय देती हैं। उन्होंने कहा कि आकांक्षा उनको बताती हैं कि कैसे ज्यादा फोकस्ड रहा जाए। खासकर रोमांटिक सीन देते हुए।
Action Scenes: इन फिल्मों के एक्शन सीन ने खड़े कर दिए थे रोंगटे, अनिल कपूर के बेटे ने भी दर्शकों को चौंकाया
साक्षात्कार के दौरान गौरव और आकांक्षा से जब उनके पैरेंट बनने के बारे में पूछा गया, तब उन्होंने कहा कि उन्हें इसकी जल्दी नहीं है। वह माता-पिता बनने के बारे में अभी नहीं सोच रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनके परिवार की तरफ से भी बच्चे के लिए कोई दबाव नहीं है।
अनुपमा को करना होगा मुश्किलों का सामना
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आने वाले एपिसोड में अनुपमा शेफ प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में पहुंच जाएगी, लेकिन उसकी रेसिपी की किताब को आद्या फाड़ देती है। यह देखना रोचक होगा की अनुपमा अब आगे क्या करेगी?
बॉलीवुड के टॉप सितारे पढ़ाई में हैं फिसड्डी