फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपमा परमेश्वरन ने साइबर क्राइम में दर्ज कराई शिकायत, परेशान करने वाले शख्स के बारे में जानकर चौंकी

Sun, 09 Nov 2025 11:50 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupama Parameswaran Filed Cyber Crime Complaint: साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने हाल ही में साइबर क्राइम पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई है। काफी समय से कोई उन्हें सोशल मीडिया पर परेशान कर रहा था।

विज्ञापन
अनुपमा परमेश्वरन - फोटो : इंस्टाग्राम@anupamaparameswaran96
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए साउथ एक्ट्रेस अनुपमा परमेश्वरन ने बताया कि वह लंबे समय से साइबर बुलिंग से परेशानी थीं। इंस्टाग्राम पोस्ट में एक्ट्रेस ने विस्तार से सारी बात साझा की। साइबर बुलिंग करने वाले शख्स के बारे में जब अनुपमा को पता चला तो वह चौंक गईं। 

विज्ञापन


अनुपमा और परिवार के बारे में फैलाई गलत बात 
अनुपमा ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक लंबी पोस्ट साझा की। जिसमें वह लिखते हैं, ‘कुछ दिन पहले मुझे पता चला कि एक इंस्टाग्राम प्रोफाइल मेरे और परिवार के बारे में बेहद गलत बातें फैला रहा है। यहां तक कि मेरे दोस्तों और को-एक्टर्स को भी पोस्ट टैग कर रहा है। इन सभी पोस्ट में मुझ पर गलत आरोप लगाए गए थे। ऑनलाइन इस तरह से किसी को परेशान करना, बहुत गलत और दुखी करने वाली बात है।’ 

ये खबर भी पढ़ें: Anupama Parameswaran: ‘लोगों ने कहा मुझे एक्टिंग नहीं आती…’, अनुपमा ने टार्गेटेड ट्रोलिंग पर की बात
विज्ञापन


साइबर बुलिंग करने वाली 20 साल की लड़की थी
अनुपमा परमेश्वरन आगे पोस्ट में लिखती हैं, ‘मुझे हैरानी तब हुई, जब पता चला कि साइबर बुलिंग करने वाली तमिलनाडु की एक 20 साल की लड़की है। लड़की की कम उम्र को देखते हुए मैंने उसकी पहचान उजागर न करने का फैसला किया है। मैं उसके फ्यूचर या मेंटल हेल्थ से समझौता नहीं करना चाहती हूं।’ 
 




अनुपमा परमेश्वरन ने लोगों को दिया जरूरी मैसेज
आखिर में अपनी पोस्ट में अनुपमा परमेश्वरन लोगों को, फैंस को जरूर मैसेज देती हैं। उनका कहना है कि लोगों के स्मार्टफोन हैं तो इसका इस्तेमाल समझदारी, जवाबदेही से करना चाहिए। वह सभी को बताती हैं कि साइबर बुलिंग गलत है, साथ ही एक दंडनीय अपराध भी है। अनुपमा परमेश्वरन के करियर फ्रंट की बात करें तो इस साल वह अपनी एक फिल्म ‘जानकी वर्सेस स्टेट ऑफ केरल’ में नजर आईं। एक और फिल्म ‘लाॅकडाउन’ की वह शूटिंग कर रही हैं।  

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें