फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असफलताओं से हार नहीं मानती किम कार्दशियन, फिर से करेंगी वकील बनने की तैयारी; एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Sun, 09 Nov 2025 11:27 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kim Kardashian: हॉलीवुड अभिनेत्री और मॉडल किम कार्दशियन इन दिनों वकील बनने की तैयारी कर रही हैं। वह इस परीक्षा में फेल हो गई हैं, लेकिन उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि वह फिर से परीक्षा की तैयारी करेंगी।

विज्ञापन
किम कार्दशियन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किम कार्दशियन ने हाल ही में अपनी कैलिफोर्निया बार परीक्षा के परिणाम के बारे में बताया, जिसमें वो असफल हो गई हैं। हालांकि इस हार से वो परेशान नहीं हुई हैं। उन्होंने बताया कि वह पढ़ाई करेंगी और इस परीक्षा को दोबारा देंगी। 

‘कोई शॉर्टकट नहीं, कोई हार नहीं’

विज्ञापन

किम कार्दशियन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट लिखा है। उन्होंने कहा, ‘मैं अभी वकील नहीं हूं, बस टीवी पर अच्छे कपड़े पहनकर वकील का किरदार निभाती हूं। इस वकालत के सफर में छह साल हो गए हैं, जब तक मैं बार की परीक्षा पास नहीं कर लेती, मैं पूरी तरह से इसमें लगी हुई हूं। कोई शॉर्टकट नहीं, कोई हार नहीं बस और ज्यादा पढ़ाई और और भी ज्यादा दृढ़ संकल्प की जरूरत है।’

विज्ञापन


मदद करने वालों का आभार व्यक्त किया
हॉलीवुड अभिनेत्री ने वकील बनने के अपने सफर में साथ देने वालों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने लिखा, 'अब तक मेरा साथ देने और मुझे प्रोत्साहित करने वाले सभी लोगों का शुक्रिया। असफल होना असफलता नहीं है, यह एक ऊर्जा की तरह है। मैं परीक्षा पास करने के बहुत करीब थी, और इससे मुझे और भी ज्यादा प्रेरणा मिलती है। चलो चलें।'

यह खबर भी पढ़ें: राखी सावंत ने प्यार से क्यों की तौबा? अमिताभ बच्चन को लेकर कही बड़ी बात, बोलीं- बिग बी के सामने खड़ा कर दो…

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें