फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपम ने साझा की फ्लाइट में सिर ढंककर सोती एक्ट्रेस की फोटो, पूछा - बताओ कौन? महिमा चौधरी ने दिया बेहतरीन जवाब

Sat, 29 Nov 2025 09:30 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Post: बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक सोती हुई एक्ट्रेस की तस्वीर साझा की है। पहचानिए कौन है वो?

विज्ञापन
अनुपम खेर का इंस्टा पोस्ट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेता अनुपम खेर अक्सर सोशल मीडिया के माध्यम से अपने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की झलक दिखाते रहते हैं। आज शनिवार के दिन अभिनेता ने एक ऐसा पोस्ट किया, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इस तस्वीर में बैठी एक एक्ट्रेस ने जो किया है, वो आपको भी हैरान कर सकता है। पढ़ें पूरी खबर।

क्या आपने पहचाना?

विज्ञापन

अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है। इसमें एक एक्ट्रेस सीट पर बैठी हैं, उन्होंने अपने सिर और मुंह को पूरी तरह से ढक रखा है। आपको बताते चलें कि यह तस्वीर फ्लाइट की है। इसे शेयर करते हुए अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा, ‘पहचाने कौन? जरा बताइए फ्लाइट में ऐसे मुंह को ढककर कोई सोता है/ सोती है क्या?’ यानी कि ये भी साफ नहीं है कि ये कोई महिला है या पुरुष।
 
एक्ट्रेस ने पूछा सवाल?
इस पोस्ट के कमेंट में महिमा चौधीर ने पूछा- 'सही जवाब का क्या इनाम होगा?' तो अनुपम खेर ने जवाब दिया, 'विजेता को कंबल के अंदर बैठे उस शख्स से गले मिलने का मौका मिलेगा।'
विज्ञापन




नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
इस तस्वीर को देखते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘कोई महिला एक्टर लग रही है।’ दूसरे यूजर ने बोला- ‘ये कोई लड़की लग रही है, क्योंकि उसके हाथ में कंगन है।’ एक ने लिखा, ‘किरण खेर।’ वहीं एक ने कहा, ‘मैं यकीन से कह सकती हूं कि ये महिमा चौधरी हैं, क्योंकि मैं एक जोहरी हूं और उन्होंने हाथ में चूड़ियां पहन रखी है, जो मैं पहचान सकता हूं।'

यह खबर भी पढ़ें: Gustaakh Ishq: विजय वर्मा और फातिमा की ‘गुस्ताख इश्क’ का नहीं चला जादू, दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर पस्त हुई फिल्म


एक नजर अनुपम खेर के करियर पर
अनुपम खेर का करियर 40 साल से अधिक लंबा है, जिसमें उन्होंने 540 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1984 में 'सारांश' फिल्म से की थी, जिसमें उन्होंने 28 साल की उम्र में एक 65 साल के बुजुर्ग की भूमिका निभाई थी। हाल ही में अनुपम ने फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' का निर्देशन किया था और उसमे एक्टिंग भी की थी। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली। इसके अलावा अभिनेता को आखिरी बार फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' में भी देखा गया था, जो 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें