फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Gopi: सुरेश गोपी ने केरल में पहली बार खुलवाया बीजेपी का खाता, 2019 में 1,21,267 वोट से हारे थे चुनाव

Wed, 05 Jun 2024 11:58 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

मलयालम सिनेमा के अभिनेता सुरेश गोपी ने बीजेपी के टिकट पर केरल के त्रिशूर लोकसभा से चुनाव जीता है। ऐसा करने वाले वो पहले नेता हैं, क्योंकि इससे पहले केरल में कभी भी बीजेपी का खाता नहीं खुलता था। 
विज्ञापन
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम @sureshgopi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव 2024 समेत चार विधानसभा चुनावों के नतीजे अब सामने आ चुके हैं। इन चुनावों में फिल्मी दुनिया के कई कलाकारों ने इतिहास रच दिया हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण तक के कई बड़े सितारे चुनावी मैदान में उतरे थे, जिनमें से कुछ ने शानदार जीत दर्ज करके सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा हैं। इन कलाकारों में कंगना रणौत, सुरेश गोपी और पवन कल्याण  शामिल हैं।

विज्ञापन


Anurag Kashyap: शाहरुख खान के साथ काम करना चाहते हैं अनुराग कश्यप, लेकिन नहीं कर पाते हिम्मत, जानें क्यों?

केरल में पहली बार लोकसभा चुनाव जीती बीजेपी
कंगना और पवन कल्याण से इतर अभिनेता से नेता बने सुरेश गोपी की जीत सबसे खास है। उन्होंने बीजेपी के टिकट पर केरल के त्रिशूर लोकसभा से चुनाव जीता है। ऐसा करने वाले वो पहले नेता हैं, क्योंकि इससे पहले केरल में कभी भी बीजेपी का खाता नहीं खुलता था। उनकी इस जीत पर अभिनेता ममूटी और मोहनलाल ने उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन




2019 में भी लड़ा था चुनाव
सुरेश गोपी की उम्र 65 साल है। उन्होंने 74,686 वोट से चुनाव जीता। उन्हें कुल 412,338 वोट मिले हैं। सुरेश गोपी का मुकाबला सीपीआई के सुनील कुमार और कांग्रेस उम्मीदवार के. मुरलीधरन से था। बता दें कि सुरेश ने 2019 में भी बीजेपी के टिकट पर लोकसभा का चुनाव लड़ा था, जिसमें उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी टीएन प्रथापन से हार का सामना करना पड़ा था। सुरेश 1,21,267 वोट से हारे थे और तीसरे स्थान पर रहे थे।
विज्ञापन


Deepika-Ranveer: डिनर डेट पर रेस्तरां स्टाफ के साथ पोज देते दिखे दीपिका-रणवीर, चेहरे पर दिखा प्रेगनेंसी ग्लो

इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
सुरेश गोपी की पहचान केवल अभिनेता और नेता तक ही सीमित नहीं है। वो एक गायक और टीवी होस्ट भी हैं। सुरेश वैसे तो मलयालम अभिनेता हैं, मगर वो तमिल, तेलुगु, हिंदी और कन्नड़ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरेश ने अपने फिल्मी करियर में 250 से ज्यादा फिल्मों में काम किया हैं, जिसमें 'सलाम कश्मीर', 'माय गॉड', 'गीतांजलि', 'कलेक्टर', 'सदगम्य', 'रिंगटोन', 'केरला कैफे', 'बॉस', 'बुलेट', 'टाइम', 'नोटबुक' और 'लंका' समेत कई फिल्में शामिल हैं। उनकी पिछली फिल्म 'गरुड़न' थी, जो साल 2023 में रिलीज हुई थी।

Zoya Hussain: जोया हुसैन का बड़ा खुलासा, बोलीं- सोशल मीडिया पर कम फॉलोअर्स थे, इसलिए काम ही नहीं मिला

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें