फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: अब भी किराए के मकान में रहते हैं अनुपम खेर, बताया किस वजह से नहीं खरीदा अपना घर

Sat, 26 Jul 2025 05:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher House: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर चाहें तो कई घर खरीद सकते हैं। हालांकि वह किराए के मकान में रहते हैं। उन्होंने बताया है कि वह किस वजह से घर नहीं खरीदते हैं।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनुपम खेर इन दिनों अपनी फिल्म 'तन्वी द ग्रेट' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म को देश और विदेश में काफी तारीफ मिली लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाब नहीं हो सकी है। उनकी फिल्म 'सैयारा' के आगे नहीं टिक सकी। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन किया है। खेर ने हाल ही में खुलासा किया है कि वह अब तक किराए के मकान में क्यों रहते हैं।
विज्ञापन

अनुपम खेर किराए के घर में रहते हैं
अनुपम खेर ने 'द पावरफुल ह्यूमन्स' पॉडकास्ट से बातचीत में अपने परिवार और घर के बारे में कई बातें बताई हैं। इतने बड़े अभिनेता होने के बावजूद अनुपम खेर अभी भी किराए के घर में रहते हैं। उनका कहना है कि अपने निधन के बाद वह परिवार में किसी भी तरह के विवाद से बचने के लिए किराए के घर में रहते हैं। उन्होंने अपने सौतेले बेटे सिकंदर खेर के पालन-पोषण के बारे में भी बताया है।

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
जीने के लिए ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं
बातचीत में अनुपम खेर ने कहा 'गौतम बुद्ध ने भी सादा जीवन जीने के लिए अपनी सारी दौलत और सुख-सुविधाएं त्याग दीं। जिंदगी में बस कुछ ही चीजों की जरूरत होती है। रहने के लिए एक घर, एक कार और साथ में काम करने के लिए एक-दो लोग। घर तो घर ही होता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह अपना है या किराए का। मैं इस मायने में महत्वाकांक्षी हूं कि मैं चाहता हूं कि मेरी फिल्में अच्छा प्रदर्शन करें। मुझे नहीं लगता कि सिर्फ अमीर होने की वजह से मुझे एक बड़ा घर खरीदना चाहिए। चांदी की रोटी और सोने का खाना खाना चाहिए।'

यह खबर भी पढ़ें: Khosla Ka Ghosla 2: हुमा कुरैशी होंगी 'खोसला का घोसला 2' में लीड एक्ट्रेस? 2026 में इस त्योहार पर होगी रिलीज

अनुपम खेर ने बताई घर न खरीदने की वजह
अनुपम खेर ने बताया कि वह चाहते हैं कि उनके जाने के बाद उनका परिवार बिना किसी कलह के जीवन जिए। हालांकि अगर वह संपत्ति छोड़कर जाते हैं तो इस पर परिवार वाले विवाद करेंगे। उन्होंने कहा 'जब कोई व्यक्ति चला जाता है या उसका निधन हो जाता है, तो उसकी संपत्ति को लेकर विवाद होने की संभावना होती है। पैसे बांटने में कम विवाद होता है। मैंने बुज़ुर्ग लोगों को देखा और उनसे बात की है। उनकी कहानियां बहुत ही दर्दनाक हैं। किसी को उसके बेटे ने घर से निकाल दिया है; किसी को उसकी संपत्ति पर दस्तखत करने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मेरे घर में इस तरह की बातें नहीं होतीं।'
विज्ञापन

माता पिता को बच्चों को आजादी देनी चाहिए
अनुपम खेर की कोई औलाद नहीं है। इसका उन्हें अफसोस भी है। उनका एक सौतेला बेटा है। उन्होंने कहा 'सिकंदर मेरा सौतेला बेटा है। आजकल के बच्चे कुछ भी करने से पहले अपने पिता की इजाजत नहीं लेते। मैं सिकंदर के पास जाकर उसे यह नहीं बताता कि उसे अपना काम कैसे संभालना चाहिए। मेरे पिता ने मुझे कभी नहीं बताया कि मुझे क्या करना चाहिए। माता-पिता को अपने बच्चों को एक हद तक आजादी देनी चाहिए ताकि वे अपनी गलतियों से सीख सकें।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें