फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anupam Kher: US के टाइम्स स्क्वायर पर 10 हजार लोगों के साथ मनाया गया योग दिवस, अनुपम खेर ने साझा किया अनुभव

Sat, 21 Jun 2025 11:15 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher On Yoga Day: आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अमेरिका के टाइम्स स्क्वायर पर योग दिवस मनाया गया। यहां अभिनेता अनुपम खेर पहुंचे हैं। उन्होंने यहां का अनुभव साझा किया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज 21 जून है। ऐसे में दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में भी भारत के महावाणिज्य दूतावास ने टाइम्स स्क्वायर पर 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की मेजबानी की। पूरे दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में 10,000 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अभिनेता अनुपम खेर भी मौजूद थे। उन्होंने योग के साथ अपना व्यक्तिगत जुड़ाव बताया।

विज्ञापन
Trending Videos

योग कार्यक्रम में शामिल हुए अनुपम खेर
इस मौके पर अनुपम खेर ने कहा 'मैं 11 साल पहले हमारे प्रधानमंत्री की तरफ से शुरू किए गए 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर दुनिया की सबसे मशहूर जगह टाइम्स स्क्वायर पर आकर खुश हूं। मेरे दादा जी योग अध्यापक थे, मैंने योग को पूरी जिंदगी देखा है। मैं योग करता हूं। मैं हर जगह इस माहौल को देखता हूं। यह न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बल्कि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत अहम है।' 

अनुपम खेर - फोटो : सोशल मीडिया
अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर किया शेयर
इसके अलावा अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा 'मेरे लिए यह खुशी और फख्र की बात है कि मैं 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर न्यूयॉर्क में टाइम्स स्क्वायर पर था। इस कार्यक्रम में मुझे बुलाने के लिए बिनयश्रीकांत जी का धन्यवाद। एक अच्छे माहौल में योग करना बहुत बेहतरीन था।'

यह खबर भी पढ़ें: Hansal Mehta: निर्देशक हंसल मेहता ने तीन साल से नहीं किया ये काम, बताया जिंदगी बदलने वाला फैसला
विज्ञापन

2015 से मनाया जाता है योग दिवस
न्यूयॉर्क में महावाणिज्यदूत ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों का स्वागत किया और योग की अहमियत पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि योग न केवल शरीर को बल्कि दिमाक को भी ठीक रखता है। 2025 में योग कार्यक्रम का विषय 'एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग' है।
आपको बता दें कि योग भारत की तरफ से शुरू किया गया अभियान है। संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के बाद 2015 से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह हर साल 21 जून को मनाया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें