फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hari Har Veera Mallu: पवन कल्याण की ‘हरि हर वीर मल्लु’ की रिलीज डेट का एलान, पोस्टर पर दिखा ये बॉलीवुड एक्टर

Sat, 21 Jun 2025 10:58 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hari Har Veera Mallu Release Date: साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' की नई रिलीज डेट की घोषणा हो गई है। जानिए कब आ रही यह फिल्म।
विज्ञापन
हरि हर वीरा मल्लू - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पवन कल्याण की फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' की रिलीज डेट को कई बार टालने के बाद अब इसकी नई तारीख की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है, जिसे जान फैंस खुशी से झूम उठेंगे। यह फिल्म अब बहुत जल्द सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। आइए जानते हैं निर्माताओं ने इस फिल्म के रिलीज की नई डेट क्या बताई है।

विज्ञापन
Trending Videos

हरि हर वीर मल्लु - फोटो : एक्स
कब रिलीज हो रही फिल्म?
‘हरि हर वीर मल्लु’ फिल्म के लिए अब फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है। पवन कल्याण अभिनीत यह फिल्म सिनेमाघरों में 24 जुलाई 2025 को रिलीज होगी। इस फिल्म के जारी हुए पोस्टर में बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल भी नजर आ रहे हैं, जो युद्ध के लिए तैयार दिख रहे हैं। वहीं पवन कल्याण माथे पर तिलक और गले में गमछा डाले दिख रहे हैं। पोस्टर पर चारों तरफ युद्ध का मंजर नजर आ रहा, जिसमें तोप और भाला लिए सैनिक दिख रहे हैं। यह फिल्म वर्ल्डवाइड पांच भाषाओं तमिल, तेलुगु, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

कई बार टाली गई रिलीज डेट
पवन कल्याण की आगामी फिल्म 'हरि हर वीर मल्लु' की रिलीज डेट को कई बार टाला जा चुका है। इस फिल्म को पहले 9 मई और 12 जून को रिलीज होना था। इसके बाद 25 जून को भी रिलीज होने की खबरों के बाद अब रिलीज तारीख का आधिकारिक एलान हो चुका है। 

यह खबर भी पढ़ें: Rakul Preet Singh: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रकुल प्रीत को मिला ये सम्मान, गर्व महसूस कर रहीं एक्ट्रेस

फिल्म के बारे में 
'हरि हर वीर मल्लु' का निर्देशन कृष जगरलामुदी और एएम ज्योति कृष्णा ने किया है। कहानी 17वीं सदी के मुगल काल में वीरा मल्लू नाम के एक विद्रोही डाकू के जीवन पर आधारित है। फिल्म में पवन कल्याण के साथ निधि अग्रवाल, बॉबी देओल, नरगिस फाखरी, नोरा फतेही, सत्यराज, अनसूया भारद्वाज जैसे कलाकार मौजूद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें