फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अनुपम खेर के सिर पर बाल आ सकते हैं, लेकिन TMC सत्ता में नहीं'; BJP नेता के इस बयान पर एक्टर का मजेदार रिएक्शन

Tue, 05 May 2026 06:47 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anupam Kher Funny Reaction: बीते दिन एक भाजपा नेता ने पश्चिम बंगाल में टीएमसी के हारने पर तंज कसते हुए कहा था, 'अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल उग सकते हैं, लेकिन टीएमसी फिर सत्ता में नहीं आएगी'। यह टिप्पणी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। अब अनुपम खेर ने भी इस पर जवाब दिया है।
विज्ञापन
अनुपम खेर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते दिन 04 मई को बंगाल विधानसभा चुनाव के परिणाम आए और इसमें भाजपा ने बहुमत हासिल किया। तृणमूल कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई। परिणामों पर एक भाजपा नेता ने TMC की हार पर चुटकी ली थी। उन्होंने कहा था कि अनुपम खेर के सिर पर फिर से बाल आ सकते हैं, मगर टीएमसी फिर से सत्ता में नहीं आएगी। इस पर अब अनुपम खेर ने मजेदार रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन

भाजपा नेता ने क्या कहा था?
पश्चिम बंगाल में भाजपा के जीतने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता समिक भट्टाचार्य का एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने तंज कसते हुए मजाकिया अंदाज में कहा था, 'अनुपम खेर के सिर पर बाल वापस आ सकते हैं, लेकिन टीएमसी की सत्ता में वापस नहीं होगी'। अनुपम खेर तक जब यह बात पहुंची तो वे भी इस पर रिएक्शन देने से खुद को नहीं रोक पाए।

अनुपम खेर बोले- 'जन्मों तक नहीं चाहूंगा'
अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से आज मंगलवार को पोस्ट साझा किया है। उन्होंने भाजपा नेता के बयान वाला वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा है, 'अरे भैया जी! मैंने आपका क्या बिगाड़ा है? क्यों आप चाहते हो कि मेरे सिर पर बाल आ जाएं। मौजूदा हालात में जन्मों तक नहीं चाहूंगा! जय श्री राम'। बता दें कि इससे पहले कल सोमवार को अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर बंगाल में जीत पर भाजपा को बधाई दी थी।

Ekta Kapoor Viral Video: ‘नागिन’ के एडिटर से हुई चूक, यूजर्स बोले- ‘ये तो गया’; एकता ने दिया गजब रिस्पॉन्स

विज्ञापन

'खोसला का घोसला 2' में नजर आएंगे अनुपम
अनुपम खेर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही ‘खोसला का घोसला 2’ में नजर आएंगे। यह 2006 की लोकप्रिय फिल्म का सीक्वल है। इसके अलावा अनुपम कथित तौर पर साउथ अभिनेता प्रभास के साथ फिल्म ‘फौजी’ में भी काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें