ट्रोलिंग्स का दिया ये जवाब
इतना सब होने के बाद एकता की भी नजर वीडियो पर पड़ी और उन्होंने मजाकिया अंदाज में उन ट्रोलिंग्स का जवाब दिया। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक मीम वीडियो शेयर किया, जिसमें शो का लीड किरदार ड्रैगन में बदलकर हंगामा करता दिख रहा था।
वीडियो के कैप्शन में लिखा था, ‘एकता मैम ‘नागिन’ के ब्लू स्क्रीन मिस्टेक के बाद थाईलैंड से ऑफिस आ रही हैं।’ इस पर एकता कपूर ने भी मजेदार अंदाज में जवाब दिया, ‘बिलकुल।’
वीडियो शेयर कर एडिटर का किया खुलासा
इसके कुछ देर बाद उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया। इसमें वे एडिटर का वीडियो बनाती हुई कह रही हैं, ‘विक्की जी से मिलिए। इनकी ब्लू स्क्रीन के चर्चे पूरी मुंबई में है।’
इसके बाद एकता ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘मैं अपनी जिंदगी से लवर बदल सकती हूं, लेकिन विक्की जी को नहीं बदल सकती। विक्की जी इस देश के सबसे अच्छे एडिटर हैं। जिन-जिन ने भी मेरी टीम को ट्रोल करने के लिए रील्स बनाई हैं, वो इनसे माफी मांगें। पिछले 20 वर्षों से हमने जो भी शो बनाया है, उसमें विक्की जी ने एडिटिंग की है। विक्की जी बेस्ट हैं।’
पहले भी मजाकिया अंदाज में दे चुकी हैं जवाब
बता दें कि इससे पहले भी शो के एक सीन को लेकर लोगों ने एकता को ट्रोल किया था और सीन को एआई बताया था। इसका भी जवाब एकता ने अपनी टीम के साथ वीडियो शेयर करते हुए मजाकिया अंदाज में दिया था।