अनु मलिक ने की गर्ग की तारीफ
अनु मलिक ने एचटी से बातचीत में कहा 'वह (जुबीन गर्ग) बहुत ही दयालु और प्यारे इंसान थे। अब इससे ज्यादा कोई किसी के बारे में क्या बोल सकता है? मैं उनसे पहली बार असम के एक व्यक्ति के जरिए मिला था। मैंने उन्हें 'फिजा' में गाना सिखाया। हमारी अच्छी बनती थी। वह अपनी बहन को लेकर बहुत भावुक थे, जिसे उन्होंने एक दुर्घटना में खो दिया था। उन्होंने मुझे बताया था कि वह असमिया, बंगाली, मणिपुरी यहां तक कि मराठी में भी गाते थे! उनके लाइव कॉन्सर्ट जानलेवा होते थे। उनके निधन की खबर सुनकर मन खट्टा हो गया है।'
यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'मैं आपका फैन बना रहूंगा', मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर अमिताभ ने दी बधाई