फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zubeen Garg: जुबीन के निधन के बाद अनु मलिक का बड़ा खुलासा, बोले- ‘वो अचानक बेहोश हो जाते थे’

Sun, 21 Sep 2025 04:01 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anu Malik On Zubeen Garg: अनु मलिक ने हाल ही में खुलासा किया है कि जुबीन गर्ग ने उन्हें अपनी बीमारी के बारे में बताया करते थे। उन्होंने गर्ग के बारे में कई दूसरी बातें भी बातई हैं।
विज्ञापन
जुबीन गर्ग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

असम के गायक जुबीन गर्ग के निधन की खबर ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया। संगीतकार अनु मलिक भी इस आइकॉन के निधन से सदमे में हैं। अनु और जुबीन ने अपने करियर में कई फिल्मों में साथ काम किया था। जुबीन के असामयिक निधन के बाद, अनु ने इस दुखद खबर पर प्रतिक्रिया दी और परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना जताई।
विज्ञापन

अनु मलिक ने की गर्ग की तारीफ
अनु मलिक ने एचटी से बातचीत में कहा 'वह (जुबीन गर्ग) बहुत ही दयालु और प्यारे इंसान थे। अब इससे ज्यादा कोई किसी के बारे में क्या बोल सकता है? मैं उनसे पहली बार असम के एक व्यक्ति के जरिए मिला था। मैंने उन्हें 'फिजा' में गाना सिखाया। हमारी अच्छी बनती थी। वह अपनी बहन को लेकर बहुत भावुक थे, जिसे उन्होंने एक दुर्घटना में खो दिया था। उन्होंने मुझे बताया था कि वह असमिया, बंगाली, मणिपुरी यहां तक कि मराठी में भी गाते थे! उनके लाइव कॉन्सर्ट जानलेवा होते थे। उनके निधन की खबर सुनकर मन खट्टा हो गया है।'

यह खबर भी पढ़ें: Amitabh Bachchan: 'मैं आपका फैन बना रहूंगा', मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर अमिताभ ने दी बधाई

जुबीन गर्ग - फोटो : इंस्टाग्राम
गर्ग ने बीमारी के बारे में बताया
अनु ने बातचीत में यह भी बताया कि जुबीन गर्ग कुछ समय पहले कुछ स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे और कहा 'वो अक्सर मुझसे कहते थे कि उन्हें अचानक से बेहोशी आ जाती है। मैं उनसे कहता था, 'जाओ और अपना चेकअप करवाओ।' फिर वर्षों तक हमें इसका पता ही नहीं चला। उसने फोन भी नहीं किया। उसने पहाड़ों की आवाज सुनी और असम चला गया।'
विज्ञापन

जुबीन गर्ग का काम
आपको बता दें कि असमिया गायक जुबीन गर्ग का सिंगापुर में स्कूबा डाइविंग दुर्घटना में निधन हो गया। जुबीन गर्ग नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल में भाग लेने के लिए सिंगापुर गए थे, जहां उन्हें परफॉर्म करना था। 
जुबीन ने तीन साल की उम्र में ही गाना शुरू कर दिया था। उन्हें पहली शिक्षा उनकी मां से मिली थी। बाद में उन्होंने पंडित रॉबिन बनर्जी से 11 साल तक तबला सीखा। गर्ग ने 40 से अधिक भाषाओं और बोलियों में गाना गाया। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए गाने गाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें