फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Grammy Awards 2026: ग्रैमी 2026 में भारत के हाथ लगी मायूसी, अनुष्का शंकर अवॉर्ड से चूकीं

Mon, 02 Feb 2026 11:38 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Grammy Awards 2026: 68वें ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में भारत से अनुष्का शंकर को नामांकन मिला था। उन्हें बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस कैटेगरी के तहत उनके गाने 'डेब्रेक' के लिए नामांकित किया गया था।
विज्ञापन
अनुष्का शंकर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैमी अवॉर्ड 2026 में भारत के हाथ मायूसी लगी है। भारत को कोई भी अवॉर्ड नहीं मिला है। भारत से अनुष्का शंकर को ग्रैमी अवॉर्ड के लिए नामांकित किया गया था। हालांकि ग्लोबल स्टार बैड बनी ने उस कैटेगरी में बाजी मार ली। 2026 ग्रैमी अवॉर्ड्स का एलान सोमवार को किया गया। 
विज्ञापन


किस कैटेगरी में मिला नामांकन?
ग्रैमी अवॉर्ड में एक कैटेगरी बेस्ट ग्लोबल म्यूजिक परफॉर्मेंस थी। इसी के तहत भारतीय मूल की संगीतकार और कंपोजर अनुष्का शंकर को गाने 'डेब्रेक' के लिए नामांकित किया गया था। इसमें आलम खान और सारथी कोरवार भी थे। इस अवॉर्ड पर ग्लोबल स्टार बैड बनी ने कब्जा किया। उन्होंने अपने ट्रैक 'EoO' के लिए यह अवॉर्ड जीता। 

अनुष्का शंकर - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रैमी अवॉर्ड इवेंट में क्यों नहीं पहुंची अनुष्का?
ग्रैमी अवॉर्ड इवेंट में अनुष्का शंकर नहीं पहुंचीं। उन्होंने सेरेमनी से पहले अपने इंस्टाग्राम पर अपने नामांकन और इस साल इवेंट में शामिल न होने के अपने फैसले के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, 'आज ग्रैमी डे है! मुझे अपने एल्बम 'चैप्टर III: वी रिटर्न टू लाइट' और एल्बम के लीड गाने 'डेब्रेक' के लिए दो बार नामांकित होने पर गर्व है।'
शंकर ने यह भी बताया कि उन्होंने जानबूझकर अवॉर्ड्स नाइट से दूर रहने और इसके बजाय भारत में समय बिताने का फैसला किया। उन्होंने लिखा 'यह मेरे 12वें और 13वें नॉमिनेशन हैं, जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है! साथ ही, लॉस एंजिलिस में न होना और बड़े अवॉर्ड इवेंट्स के साथ आने वाले एक्साइटमेंट और स्ट्रेस के भंवर में न फंसना अच्छा लग रहा है। इस साल, मैंने जानबूझकर न जाने और सेरेमनी के दौरान भारत में रहने का फैसला किया।'
 
विज्ञापन

अनुष्का को ग्रैमी में 13वीं बार मिला नामांकन
ख्याल रहे कि अनुष्का शंकर ग्रैमी के इतिहास में सबसे ज्यादा बार नामांकन पाने वाले भारतीय कलाकारों में से एक हैं। उनके गाने 'डेब्रेक' ने उन्हें कुल मिलाकर 13वां ग्रैमी नामांकन दिलाया है।

कौन हैं अनुष्का शंकर?
अनुष्का शंकर सितार वादक, संगीतकार और लेखिका हैं। वह महान सितार वादक पंडित रवि शंकर की बेटी और मशहूर गायिका नोरा जोन्स की सौतेली बहन हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें