फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dalai Lama: दलाई लामा ने जीता पहला ग्रैमी, किस कैटेगरी में मिला अवॉर्ड? जानें ‘स्पोकन वर्ड’ से जुड़ी खास बातें

Mon, 02 Feb 2026 08:30 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Tibetan Spiritual Leader Dalai lama Wins Grammy Award: आज ग्रैमी अवॉर्ड्स का आयोजन हो रहा है। दुनिया भर की कई संगीत जगत की शख्सियतों को यह अवॉर्ड दिए जा रहे हैं। तिब्बती बौद्ध गुरू दलाई लामा को भी ग्रैमी अवॉर्ड दिया गया है। जानिए, उन्हें किस कैटगिरी में यह अवॉर्ड मिला? उनकी एल्बम ‘स्पोकन वर्ड’ के बारे में भी विस्तार से जानिए? 
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रैमी अवॉर्ड संगीत जगत से जुड़े कलाकारों को दिए जाते हैं। लेकिन 68वें ग्रैमी अवॉर्ड्स में एक अवॉर्ड 14वें दलाई लामा ने भी जीता है। यह उनका पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। दलाई लामा को अपने एक एल्बम ‘स्पोकन वर्ड मेडिटेशंस: द रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ के लिए ग्रैमी अवॉर्ड मिला है। बेस्ट ऑडियो बुक, नरेशन और स्टोरीटेलिंग रिकॉर्डिंग कैटगिरी में यह अवॉर्ड दलाई लामा को दिया गया है। 

विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Grammy 2026 Live: चार साल बाद मंच पर उतरे बीबर; बिली एलिश को सॉन्ग ऑफ द ईयर, केंड्रिक ने जीता 26वां ग्रैमी

क्यों खास है ये ग्रैमी अवॉर्ड? 
दलाई लामा का यह पहला ग्रैमी अवॉर्ड है। वह के-पॉपर और डायरेक्टर स्टीवन स्पीबर्ग के साथ ही पहली बार अवॉर्ड जीतने वालों की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। ग्रैमी अवॉर्ड वैसे तो संगीत जगत की सबसे चर्चित हस्तियों को दिया जाता है। ग्रैमी अवॉर्ड हर साल रिकॉर्डिंग एकेडमी की तरफ से आयोजित होता है।
विज्ञापन


दलाई लामा की एल्बम ‘स्पोकन वर्ड’ किन मायनों में खास है
जिस ऑडियो एल्बम के लिए दलाई लामा को ग्रैमी मिला है, वह दुनिया भर के लोगों को शांति का संदेश देती है। एल्बम ‘मेडिटेशन: रिफ्लेक्शंस ऑफ हिज होलीनेस द दलाई लामा’ में तिब्बती बौद्ध गुरू के विचारों का संग्रह है। इसमें करुणा, मन की शांति को बढ़ाने पर विचार साझा किए गए हैं। यह एल्बम दुख से उबरने की राह दिखाती है। इसमें म्यूजिक, मेडिटेशन और आध्यात्मिक विचार सभी कुछ शामिल हैं। दलाई लामा की इस ऑडियो एल्बम का मकसद दुनिया भर में सद्भाव और खुशहाली को बढ़ाना है।  

ये खबर भी पढ़ें: लेडी गागा और सबरीना कारपेंटर ने लूटी महफिल, ग्रैमी अवॉर्ड्स में कई सेलेब्स के अंदाज ने जीता फैंस का दिल 

कई हॉलीवुड सेलेब्स दलाई लामा से प्रभावित
दलाई लामा का जन्म 6 जुलाई 1935 को तिब्बत के एक गांव में हुआ। तिब्बत से दूर वह कई वर्षों से भारत में ही निवास कर रहे हैं। भारत के धर्मशाला में वह रहते हैं। दलाई लामा की शिक्षाओं, विचारों को  भारत ही नहीं दुनिया भर में महत्व दिया जाता है। कई हॉलीवुड सेलिब्रिटी भी उनके विचारों से प्रभावित हैं। हॉलीवुड के चर्चित एक्टर रिचर्ड गेरे उनके शिष्य हैं। वह अक्सर धर्मशाला में दलाई लामा से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल होते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें