फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ankita Lokhande: अंकिता लोखंडे ने 'मम्मी-पापा' की तस्वीरें साझा कर जताया प्यार, मां ने दिया इस अंदाज में जवाब

Wed, 02 Oct 2024 01:56 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अपनी मां से बहुत प्यार करती हैं और उनके बेहद करीब भी हैं। अंकिता ने अब सोशल मीडिया पर अपनी मां की कई सारी तस्वीरों का एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो पोस्ट पर अंकिता की मां ने भी प्यार लुटाते हुए जवाब दिया है।
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे-वंदना लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर अपनी जिंदगी के खास पल अपने प्रशंसकों के साथ साझा करती रहती हैं। अंकिता अपनी मां के बहुत करीब हैं। उन्होंने अब अपनी मां की तस्वीरों से बना एक वीडियो पोस्ट साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता की मां की पुरानी तस्वीरें हैं। साथ में अंकिता और उनके पापा भी नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे-वंदना लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita
मां की तस्वीरें साझा कर जताया प्यार
अंकिता लोखंडे ने अपनी मां की पुरानी फोटो का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें अंकिता, उनकी मां वंदना लोखंडे और पापा भी नजर आ रहे हैं। अंकिता ने इस पोस्ट में लिखा- 'मां ये आपके लिए, मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं, जितना आप जानती हैं उससे भी ज्यादा'। अंकिता अपनी मां के बेहद करीब हैं। अंकित जिस शो में जाती हैं, उनकी मां भी अक्सर उनके साथ सेट पर नजर आती हैं।
 

Hina Kha: कैंसर से जंग के बीच फिर रैंप पर उतरीं हिना खान, मनीष मल्होत्रा को किया इस अंदाज में धन्यवाद

अंकिता लोखंडे-वंदना लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita
अंकिता की मां ने दिया ऐसा जवाब
अंकिता ने अपनी मां के साथ जो तस्वीरें साझा कीं, उस पर उनकी मां ने कमेंट कर अपना प्यार जाहिर किया है। अंकिता की मां ने जवाब दिया, 'मिंटू मैं भगवान की शुक्रगुजार हूं जो भगवान ने तुम्हे मेरे पास बेटी के रूप में भेजा है। तुम्हे बहुत सारा प्यार। बहुत सारा आशीर्वाद। मैं तुम्हे पाकर बहुत ही सौभाग्यशाली महसूस करती हूं'।

Govinda Revolver Accident: अस्पताल में गोविंदा से मिली मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, घटना के बारे में ली जानकारी

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे-वंदना लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम @lokhandeankita
प्रशंसकों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
अंकिता की इस पोस्ट पर प्रशंसकों ने कई तरह के कमेंट किए हैं। एक प्रशंसक ने कहा,'आंटी जी बहुत सुंदर हैं'। एक अन्य यूजर ने कहा, 'अंकिता तुम अपनी मां की कार्बन कॉपी हो। आप दोनों बहुत ही खूबसूरत हैं'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अंकिता आप बिल्कुल अपनी मां की तरह दिखती हैं'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें