भगवान श्रीराम पर बन रही एनिमेटेड फिल्म ‘महायोद्धा राम’ के निर्माताओं ने फिल्म का टीजर जारी कर दिया है। इसमें रावण की आवाज बने गुलशन ग्रोवर दर्शकों को ध्यान आकर्षित करते नजर आ रहे हैं।
कैसा है फिल्म का टीजर?
निर्माताओं ने ‘महायोद्धा राम’ का टीजर आज शुक्रवार को रिलीज कर दिया है। टीजर में वर्षों से सुनी जा रही भगवान राम के अवतार की कहानी दिख रही है, वो भी एनिमेटेड फॉर्म में। टीजर की शुरुआत रावण की तपस्या से होती है और उसे अमर होने का वरदान मिलता है। इसके बाद श्रीराम का जन्म धरती पर होता और फिर आगे की कहानी बढ़ती है, जिसमें सबसे अहम भगवान राम और रावण के बीच का युद्ध है।
रावण की आवाज बने गुलशन ग्रोवर ने खींचा ध्यान
टीजर में रावण की आवाज में गुलशन ग्रोवर दर्शकों का ध्यान खींचते नजर आ रहे हैं। आपको बताते चलें कि फिल्म में श्रीराम की आवाज कुणाल कपूर बने हैं, तो जिमी शेरगिल भगवान लक्ष्मण की आवाज देंगे। इसके अलावा माता सीता की आवाज मौनी रॉय बनेंगी।
यह खबर भी पढ़ें:
Zubeen Garg: रोते-बिलखते अब भी जुबीन गर्ग के घर पहुंच रहे फैंस, म्यूजिशियन राजा बोरूआ बोले- 'वे पुण्यात्मा थे'
कब रिलीज होगी फिल्म?
आपको बताते चलें कि यह फिल्म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज की जाएगी। 'महायोद्धा राम' फिल्म 17 अक्तूबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 3 डी वर्जन में दर्शकों को देखने को मिलेगी, जो शानदार अनुभव प्रदान करने का वादा करती है। फिल्म के ट्रेलर के बाद दर्शकों की बेसब्री बढ़ती दिख रही है। 'महायोद्धा राम' फिल्म का निर्देशन रायजादा रोहित और जयसिंह वैद द्वारा किया गया है।