श्रीदेवी और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'लम्हे' को आज 22 नवबंर को रिलीज हुए 34 साल पूरे हो गए हैं। इस अहम मौके पर अभिनेता ने एक खास पोस्ट साझा करते हुए फिल्म के प्रति मिले प्यार को याद किया है। इसके साथ ही एक्टर ने अपने सबसे बड़े आलोचक का खुलासा किया है। पढ़िए पूरी खबर।
साझा की फिल्म से जुड़ी पुरानी तस्वीर
फिल्म 'लम्हे' के 34 साल पूरे होने पर अभिनेता अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें एक्टर ने अपने अलग-अलग लुक्स की तस्वीरें भी शेयर की हैं। ये तस्वीरें देख नेटिजंस को पुराने दिन याद आ रहे हैं।
अभिनेता ने अपने किस आलोचक का किया जिक्र?
इस पोस्ट को साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन भी दिया है। इसमें उन्होंने लिखा कि 'लम्हे' के 34 साल हो चुके हैं और दर्शकों का प्यार अभी भी बरस रहा है। आगे उन्होंने कहा कि उनकी सबसे बड़ी आलोचक रहीं फराह खान ने भी उनके काम की तारीफ की थी, जिससे वो हैरान हो गए थे। इसके साथ ही एक्टर ने कहा कि आज भी दर्शकों को तमाम संदेश आते हैं कि ये फिल्म अभी पुरानी नहीं हुई है।
यह खबर भी पढ़ें:
पिता की बर्थ एनिवर्सरी पर अयान मुखर्जी ने किया याद, बचपन की तस्वीर साझा करते हुए हो गए भावुक
नेटिजंस ने दी प्रतिक्रिया
अभिनेता के इस पोस्ट पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। एक यूजर ने कहा, ‘मेरी हमेशा से सबसे अच्छी फिल्म। कल रात इसे फिर से नौवीं बार देखा।’ वहीं दूसरे यूजर ने बोला, ‘अनिल जी, आप हमेशा से ही एक हैंडसम हीरो रहे हैं। ईश्वर आपको आशीर्वाद दे।’ इसके अलावा अन्य यूजर्स भी फिल्म, अभिनेता और दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी को याद कर रहे हैं।