फिल्म को लेकर क्या बोले अनिल?
आगे अपनी पोस्ट में अनिल कपूर ने लिखा, ‘अपने देश से प्यार और लोगों के लिए कुछ बेहतर करने की इच्छा कभी पुरानी नहीं हो सकती। मुझे हमेशा गर्व रहेगा कि मैं ऐसी कहानी का हिस्सा रहा हूं, जो लोगों को व्यवस्था बदलने और बेहतर समाज की उम्मीद देती है।’
कब रिलीज हुई थी फिल्म ‘नायक’ ?
फिल्म ‘नायक’ 7 सितंबर 2001 में रिलीज हुई थी। फिल्म में रानी मुखर्जी, दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी, परेश रावल, जॉनी लीवर और सौरभ शुक्ला भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे। 'नायक' तमिल फिल्म 'मुधलवन' का हिंदी रीमेक थी, जिसे एस. शंकर ने ही बनाया था।