क्या होगा संदीपा का किरदार?
संदीप धर की शेयर की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा, ‘यह जबरदस्त होने वाला है, ‘नई शुरुआत’ और ‘तूफान से पहले की शांति।’ इससे यह अंदाता लगाया जा सकता है कि यह सीजन दमदार होने वाला है। हालांकि सीरीज में संदीपा कौन सी भूमिका निभाएंगी इस पर से अभी पर्दा नहीं उठाया गया है।
'असुर सीजन 3' की कास्ट
ओटीटी की पॉपुलर सीरीज 'असुर’ के तीसरा भाग की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सीरीज की कास्ट में अरशद वारसी और बरुण सोबती मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं सीरीज में श्वेता बसु प्रसाद और अहसास चन्ना भी अहम किरदारों में नजर आ सकती है। सीरीज का निर्देशन गौरव शुक्ला ने किया है। यह सीरीज पौराणिक कथाओं, मनोविज्ञान और क्राइम इन्वेस्टिगेशन के अनोखे मेल के लिए जानी जाती है।