फिल्म की कहानी और स्टार कास्ट
'नायक' एक आम आदमी की कहानी थी जो एक दिन के लिए एक राज्य का मुख्यमंत्री बन जाता है। इस कहानी को दर्शकों ने खूब सराहा। फिल्म में रानी मुखर्जी, अमरीश पुरी, परेश रावल, सौरभ शुक्ला, जॉनी लीवर, शिवाजी साटम और नीना कुलकर्णी भी थे। शंकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म शंकर की 1999 की तमिल भाषा की फिल्म 'मुधलवन' का रीमेक है।
फिल्म को लेकर क्या बोले अनिल कपूर?
साल 2021 में फिल्म के 20 साल पूरे होने पर अनिल कपूर ने एचटी से बताया था कि वह इस फिल्म के लिए पहली पसंद नहीं थे। शाहरुख खान और आमिर खान की तरफ से मना करने के बाद यह फिल्म उनको मिली थी। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो, फिल्म बनाते समय हमें बस इतना पता था कि यह कुछ खास होगी। कुछ ऐसा जो हमेशा याद रखा जाएगा। हमें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इसे इतनी ज्यादा शोहरत मिलेगी।'