जानवरों के साथ नजर आईं अनीत पड्डा
अनीत पड्डा ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें वह कुत्ते और बिल्लियों के साथ नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में वह बिल्लियों के पास बैठी हैं। एक वीडियो में वह कुत्ते को गोद में लिए हुए हैं। एक वीडियो में अनीत पड्डा बिल्लियों से प्यार कर रही हैं। एक और तस्वीर में वह पौधा लगाते हुए नजर आ रही हैं।
अनीत पड्डा ने लिखी पोस्ट
तस्वीरें शेयर करते हुए अनीत पड्डा ने उस संगठन की तारीफ की जो जानवरों को पाल रहा है। उन्होंने पोस्ट में लिखा 'इन आत्माओं के साथ कुछ समय बिताया जो बिना किसी भाषा के प्यार करते हैं। इन प्यारे जानवरों के साथ मुझे समय बिताने और बदले में इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।'
यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग की आखिरी फिल्म को लेकर दीवाने हुए दर्शक, क्या एक हफ्ते तक नहीं मिलेंगी 'रोई रोई बिनाले' की टिकटें?
अनीत के काम को पसंद कर रहे यूजर्स
अनीत पड्डा की पोस्ट पर कई यूजर्स ने कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'आप बहुत दयालु हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'अनीत मैडम आप बहुत खूबसूरत हो।' एक और यूजर ने कहा है 'आप शुरू से अब तक चमक रही हो'।