फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ananya Panday Photos: छुट्टी मनाने मियामी पहुंचीं अनन्या पांडे, तस्वीरों में दिखाईं खूबसूरत झलकियां

Sat, 21 Jun 2025 08:57 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ananya Panday Miami Vacation: अभिनेत्री अनन्या पांडे मियामी पहुंची हैं। यहां से उन्होंने अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों को उनके फैंस लाइक कर रहे हैं।
विज्ञापन
अनन्या पांडे - फोटो : इंस्टाग्राम @ananyapanday
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां गर्मियों में छुट्टियां मनाने बाहर जाती हैं। वह वहां से अकसर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भेजती हैं। ऐसे में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस अनन्या पांडे भी अमेरिका के फ्लोरिडा में मौजूद मियामी पहुंची हैं। उन्होंने यहां से अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में उन्होंने मियामी की खूबसूरत झलकियां दिखाई हैं।

विज्ञापन

अनन्या की पोस्ट में क्या है?
हाल ही में अनन्या पांडे ने जो तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं उसमें वह खूब मजे करती हुई नजर आ रही हैं। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि अनन्या खाने का मजा ले रही हैं। एक तस्वीर में वह अपनी दोस्त के साथ मजे कर रही हैं। तस्वीरों के साथ अनन्या पांडे ने एक वीडियो भी शेयर की है। वीडियो में मोर और खूबसूरत तोते नजर आ रहे हैं।
 

यूजर्स को पसंद आईं अनन्या की तस्वीरें
अनन्या पांडे ने तस्वीरें शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा 'मियामी'। अनन्या पांडे की तस्वीरों पर कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं और इसे लाइक कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है 'मजे कीजिए, आप इसके लायक हैं।' एक दूसरे यूजर ने लिखा है 'बहुत अच्छी तस्वीरें हैं।' एक और यूजर ने लिखा है 'बहुत मासूम दिख रही हो।'

विज्ञापन

अनन्या का वर्कफ्रंट
आपको बता दें कि अनन्या पांडे जल्द ही फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' में नजर आने वाली हैं। उनके साथ कार्तिक आर्यन अहम किरदार में होंगे। हाल ही में फिल्म का पहला लुक जारी किया गया है। पहले लुक में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे पासपोर्ट लिए हुए किस कर रहे थे। फिल्म करण जौहर के प्रोडक्शन 'धर्मा प्रोडक्शन' द्वारा निर्मित है। इसका निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। यह फिल्म 13 फरवरी 2026 को रिलीज होगी।
'पति पत्नी और वो' के बाद कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें