अनन्या बोलीं 5 बजे उठी हूं
इंस्टाग्राम पर वायरल एक वीडियो में देखा जा सकता है कि अनन्या अपनी टीम के सदस्यों के साथ कार्यक्रम के बाद अपनी कार की ओर जा रही हैं। इस दौरान कई लोग उनसे रुकने और पोज देने के लिए कहते हैं।
हालांकि अनन्या नहीं रुकीं। वह अपनी टीम के साथ आगे बढ़ती रहीं। उन्होंने लोगों से कहा 'मैं 5 बजे उठी हूं।' इसके बाद उन्होंने लोगों से गुजारिश की कि उन्हें जानें दें। फिर वह अपनी कार की ओर चली गईं। फोटोग्राफर उनके पीछे-पीछे चल पड़े।
यूजर्स ने वीडियो पर किए कमेंट
इस वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट किए। एक यूजर ने लिखा 'बहुत दिक्कत हुई होगी।' एक दूसरे यूजर ने लिखा 'क्या आपको घर जाकर खाना बनाना है।' एक और यूजर ने लिखा है कि 'मैं हर रोज 4 बजे उठता हूं।' एक अन्य ने लिखा 'आप बहुत खूबसूरत हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: Suhana Khan: शाहरुख के बाद 'किंग' के सेट से सुहाना खान का पहला लुक आया सामने? वायरल हो रही तस्वीर