फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' का एक दृश्य
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
‘बंगाल फाइल्स’ को लेकर उत्साहित
अभिषेक ने अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ पर भी बात की। उन्होंने कहा, 'यह फिल्म इतिहास की भूली हुई सच्चाई को सामने लाने का प्रयास है। हमने रिसर्च पर बहुत मेहनत की है। लगभग 18 हजार पन्नों का डेटा इकट्ठा किया है। निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने हर सीन को बड़े ध्यान से बनाया है। यह धीरे-धीरे ऑडियंस के दिलों में जगह बनाएगी।’
अभिषेक ने ‘फिल्म 'द बंगाल फाइल्स' की रिलीज को लेकर हुए विवाद पर भी चर्चा की। वह कहते हैं, ‘जब आप सच दिखाने की कोशिश करते हैं, तो कुछ लोग इसे रोकने की कोशिश करते हैं। लेकिन हमारी जिम्मेदारी है कि यह सच्चाई सामने आए। हम बस इतिहास की असली घटनाओं को लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं।’