फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anant Ambani Wedding Video: शादी के भव्य मंडप का नजारा इस वीडियो में देखिए

Sat, 13 Jul 2024 02:19 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट एक दूजे के हो चुके हैं। शादी के बाद अब भव्य मंडप का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में इस जोड़े को सात फेरे लेते हुए देखा जा सकता है।
विज्ञापन
अनंत-राधिका की शादी का मंडप - फोटो : इंस्टाग्राम@swamikailashanandgiri_official
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों ने 12 जुलाई को मुंबई में जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर में सात फेरे लिए। दोनों की शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई। अब इस शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 
विज्ञापन

Sarfira Disaster Day 01: पहले दिन ही फ्लॉप हुई अक्षय कुमार की फिल्म ‘सरफिरा’, काम नहीं आए सिफारिश के सितारे

वीडियो में दिखा भव्य मंडप का नजारा
अनंत की बारात के कई वीडियोज इस समय इंटरनेट पर छाए हुए हैं। कई सितारे बारात में अंबानी परिवार के साथ जमकर थिरकते नजर आए। वहीं, अब सोशल मीडिया पर शादी के भव्य मंडप का वीडियो भी सामने आ गया है। यह वीडियो स्वामी कैलाशानंद गिरि के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है।
विज्ञापन



सात फेरे लेते नजर आए अनंत-राधिका
वीडियो में मंडप के भव्य नजारे को साफतौर पर देखा जा सकता है। इस छोटी सी क्लिप में अनंत अंबानी राधिका मर्चेंट के साथ साते फेरे लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, मंडप में परिवार के अन्य लोग भी मौजूद हैं। वहीं, वीडियो के अंत में अनंत स्वामी कैलाशानंद गिरि से आशीर्वाद लेते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए उनके इंस्टाग्राम हैंडल से कैप्शन में लिखा गया, "आज मुंबई में मुकेश अंबानी जी के विशेष आग्रह पर उनके पुत्र के विवाह समारोह में परमपूज्य निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज जी ने दोनों वर वधू को रुद्राक्ष की माला पहनाकर आशीर्वाद दिया।" 

वीडियो पर लोग दे रहे हैं प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो के सामने आने के बाद अब इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं लगातार आ रही हैं। ज्यादातर लोग इस वीडियो पर कमेंट में 'जय हो' लिख रहे हैं। वहीं, कुछ लोग हाथ जोड़ने वाले इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं। इस शादी समारोह में अंबानी परिवार अबू जानी-संदीप खोसला की ओर से तैयार किए गए पेस्टल रंग के परिधानों में नजर आया। इस शादी में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रणबीर कपूर आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण कैटरीना कैफ समेत कई मशहूर सितारों ने शिकरत की थी।
Alec Baldwin: एलेक बाल्डविन के खिलाफ 'रस्ट' की शूटिंग पर गोलीबारी का मामला खारिज, अदालत में रो पड़े अभिनेता
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें