अमित त्रिवेदी, मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी
- फोटो : इंस्टाग्राम
अंबानी परिवार इन दिनों अनंत और राधिका मर्चेंट की शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में अंबानी परिवार ने शिव शक्ति पूजा और मेहंदी समारोह का आयोजन किया । उनके निवास एंटीलिया में हुए इस आयोजन में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुई। इस शाम का एक मुख्य आकर्षण संगीतकार और गायक अमित त्रिवेदी की लाइव परफॉर्मेंस थी।
Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन का डीपफेक वीडियो बनाने वाले शख्स को एक और झटका, अंतरिम जमानत से राहत नहीं
अमित त्रिवेदी ने गाया 'नमो-नमो' गाना
उन्होंने फिल्म 'केदारनाथ' से अपना लोकप्रिय गीत 'नमो नमो' गाया। शिव शक्ति पूजा के दौरान उनकी इस परफॉर्मेंस ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। इस प्रस्तुति के लिए अमित के साथ उनका पूरा बैंड मंच पर मौजूद था। जहां एक ओर नमो-नमो गाना चल रहा था, वहीं दूसरी ओर अनंत और मुकेश अंबानी ने पूजा की। अनंत ने पारंपरिक नीले रंग का कुर्ता पहना था, जबकि मुकेश अंबानी ने सफेद रंग के परिधान में दिखे।
मेहंदी समारोह में खूबसूरत लगीं राधिका
शिव शक्ति पूजा के अलावा मेहंदी समारोह का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इनमें से एक वीडियो में अनंत और राधिका को एक पुजारी के साथ फोटो क्लिक कराते हुए दिखे। राधिका मल्टी कलर लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
12 जुलाई को लेंगे सात फेरे
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट 12 जुलाई को बीकेसी के जियो वर्ल्ड सेंटर में सात फेरे लेंगे। इस समारोह में सभी मेहमान पारंपरिक भारतीय पोशाक में नजर आएंगे। 13 जुलाई को शुभ आशीर्वाद के साथ कार्यक्रम जारी रहेगा। वहीं, शादी का रिसेप्शन 14 जुलाई को होगा।
Kakuda Screening: 'काकुड़ा' की स्क्रीनिंग में पति जहीर संग पहुंचीं सोनाक्षी, इन सितारों ने भी लगाए चार चांद