फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anand Pandit: आनंद पंडित की बेटी की शादी में बॉलीवुड सितारों का लगा मेला, निर्माता ने साझा कीं इनसाइड तस्वीरें

Sat, 13 Apr 2024 01:49 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फिल्म निर्माता आनंद पंडित की बेटी की शादी के रिसेप्शन में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के लगभग सभी सितारों ने शिरकत की। निर्माता ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं।
विज्ञापन
आनंद पंडित - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता आनंद पंडित ने अपनी बेटी ऐश्वर्या और दामाद साहिल की शादी का भव्य रिसेप्शन रखा। इस समारोह की कुछ तस्वीरें और वीडियोज उन्होंने साझा की हैं। बता दें कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने भी इस समारोह में शिरकत की। आनंद पंडित ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं।
विज्ञापन

आनंद पंडित - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारों का लगा जमावड़ा
निर्माता की बेटी के शादी समारोह में बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारों का जमावड़ा लगा रहा। समारोह का हिस्सा बनने के लिए शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और हिंदी सिनेमा जगत के कई सारे दिग्गज अभिनेता और अभिनेत्री पहुंचे। निर्माता ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं।
25 फ्लॉप देने के बाद भी करोड़ों चार्ज करती है ये हसीना
 

शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहरुख खान ने फैलाई रौनक
निर्माता ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रिसेप्शन की कुछ झलकियां साझा की। उन्होंने एक तस्वीर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ भी पोस्ट की है। शाहरुख के साथ तस्वीर शेयर करते हुए निर्माता ने लिखा कि वास्तव में शाहरुख ने अपने चार्म से खुशियां फैलाईं और इस रात को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

अभिषेक बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिषेक बच्चन ने भी की शिरकत
निर्माता आनंद पंडित ने अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं। अभिषेक के साथ तस्वीर साझा करते हुए आनंद ने लिखा कि अभिषेक के साथ बीती रात काफी विशेष रही। उन्होंने पंडित और चौधरी परिवार के साथ खुशियों को बांटा।
Arun Govil Ramayan: अभिनय करूंगा या नहीं, अभी तय नहीं, टिकट का प्रस्ताव पहले भी आया पर इस बार मन की सुनी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें