अमिताभ बच्चन कई वर्षों से अपने घर ‘जलसा’ के बाहर प्रशंसकों से मिलते आए हैं। अब यह एक तरह से परंपरा का रूप ले चुका है। हर रविवार को बिग बी के फैंस उनके घर के सामने इकट्ठा होते हैं और उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखते हैं। पिछले रविवार को भी वह प्रशंसकों से मिले। फैंस के प्यार से अभिभूत हुए अमिताभ ने बुधवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए आभार जताया।
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
अमिताभ का लुक
रविवार को अपने प्रशंसकों से मिलने के लिए अभिनेता ‘जलसा’ के बाहर आए। उन्होंने सभी का स्वागत किया। इस दौरान अमिताभ ने नारंगी रंग की हुडी और कुर्ता पायजामा पहना था। उन्होंने अपने सिग्नेचर वेव के साथ उत्साही प्रशंसकों का अभिवादन किया।
Sunil Pal: सुनील पाल का सनसनीखेज खुलासा, बोले- दो तारीख को मेरा अपहरण हुआ, अब मैं ठीक हूं, आपका प्यार साथ है
अमिताभ बच्चन
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
प्रशंसकों का जताया आभार
अभिनेता ने बुधवार को अपने साप्ताहिक रविवार की मुलाकात के दौरान प्रशंसकों के अटूट समर्थन के लिए उनका आभार जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, "हर रविवार को यह प्यार .. मेरा आभार .. जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती।" वीडियो में अभिनेता के मशहूर डायलॉग और किरदार दिखें। साथ ही उनके प्रति प्रशंसकों का बेहिसाब प्यार भी नजर आया।
अमिताभ बच्चन के फैंस
- फोटो : इंस्टाग्राम @amitabhbachchan
प्रशंसकों में दिखा जबरदस्त उत्साह
बीत रविवार को अमिताभ के प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह दिखा। उनके घर के बाह लोग 'बच्चन-बच्चन' का नारा लगाते और तख्तियां लहराते दिखें। अभिनेता के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्हें 'वेट्टइयन' और 'कल्कि 2898 ई.' में देखा गया। आगामी कार्यों की बात करें तो वह रिभु दासगुप्ता की कोर्ट रूम ड्रामा 'सेक्शन 84' में भी नजर आएंगे।
Priyanka Chopra: 25 साल में कितनी बदल गईं देसी गर्ल? खुद किया खुलासा, हॉलीवुड में आईं मुश्किलों का किया जिक्र