फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी ने बताया सभी बीमारियों का रामबाण इलाज, काम को लेकर कही ये बात

Tue, 22 Apr 2025 11:47 AM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan On Work: बॉलीवुड के ‘शहंशाह’ अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया और ब्लॉग्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने अपने ब्लॉग पर बीमारियों के इलाज को लेकर बात की और सभी बीमारियों का एक इलाज बताया है। जानिए बिग बी ने क्या लिखा है।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं। वो फिल्मों में भी पूरी तरह से सक्रिय हैं और उसके अलावा विज्ञापनों और टीवी शो में भी लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। बिग बी सोशल मीडिया और ब्लॉग्स पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और अपने काम करने से लेकर अपनी दिनचर्या तक के बारे में अपने फैंस को बताते रहते हैं। हाल ही में बिग बी ने एक रामबाण इलाज के बारे में बताया है। उनके मुताबिक, जो सभी बीमारियों का इलाज है।

बिग बी ने अपने ब्लॉग में बताया सभी बीमारियों का इलाज

विज्ञापन

मेगास्टार अमिताभ बच्चन अपने ब्लॉग पर काफी एक्टिव रहते हैं। वो समय-समय पर अलग-अलग विषयों पर अपने ब्लॉग में लिखते रहते हैं। अब हाल ही में बिग बी ने अपने ब्लॉग पर सभी बीमारियों के इलाज के लिए एक रामबाण उपाय बताया है। बिग बी ने ब्लॉग पर लिखा, “काम ही सभी बीमारियों का इलाज है। मैंने काम किया।”  बिग बी का मानना है कि काम करते रहना चाहिए क्योंकि ये सभी बीमारियों से आपको दूर रखता है।

यह खबर भी पढ़ें: Vishnu Vishal: विष्णु विशाल के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ज्वाला गुट्टा ने दिया बेटी को जन्म

काम को लेकर काफी गंभीर हैं बिग बी, 82 साल में भी हैं एक्टिव

विज्ञापन

ये जगजाहिर है कि अमिताभ बच्चन अपने काम को लेकर कितना गंभीर और उत्साहित रहते हैं। बिग बी के लिए काम कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 82 साल की उम्र में और पांच दशक से लंबे करियर में वो अभी भी काम से पीछे नहीं हटते हैं। वो काम को लेकर अभी भी किसी नए कलाकार के जितना ही एक्टिव और उत्साहित रहते हैं। उनके साथ काम करने वाले कई कलाकार इस बात का जिक्र कर चुके हैं कि अमिताभ बच्चन अभी भी काम को लेकर वैसे ही रिएक्ट करते हैं, जैसे वो कोई नए कलाकार हों और सीख रहे हों। वो अभी भी न तो रिहर्सल करने से पीछे हटते हैं और न ही स्क्रिप्ट को रटने से। वो खुद को हमेशा निर्देशक का एक्टर बताते हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Upcoming Movies: दर्शकों के लिए तोहफे से कम नहीं इन फिल्मों के तीसरे पार्ट का एलान, बेसब्री से इंतजार

‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे बिग बी
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमिताभ बच्चन आखिरी बार पिछले साल आई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने अश्वत्थामा का किरदार निभाया था। इसके अलावा वो अपने टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के नए सीजन को लेकर भी चर्चाओं में बने हुए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें