बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इंडस्ट्री के बेहद शानदार कलाकार हैं। बॉलीवुड में उनकी अलग ही पहचान है। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में भी दीं। यही नहीं, आजकल अमिताभ अपने शो 'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 14 को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में, एक एपिसोड के दौरान बिग बी ने एक कंटेस्टेंट के साथ बातचीत के दौरान बताया कि इंटस्ट्री में उनके फेवरेट स्टारकिड कौन हैं।