फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 16: अमिताभ ने शशि कपूर से सीखी थी ये खास बात, बिग बी ने केबीसी में बताया अनजान लोगों से मिलने का खास तरीका

Thu, 19 Sep 2024 02:00 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

केबीसी के हाल के शो में अमिताभ बच्चन ने शशि कपूर से सीखी एक बात साझा की। उन्होंने अपने फैंस को बताया कि इस तरीके से वह किसी भी अजीबोगरीब स्थिति से बच सकते हैं।
विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कौन बनेगा करोड़पति 16वें सीजन पर शो के प्रशंसकों की निगाह बनी रहती है। इस शो में बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन अपनी निजी और कामकाजी जिंदगी से जुड़े किस्से साझा करते रहते हैं। केबीसी के हालिया एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने अपने जीवन से जुड़े किस्से साझा किए हैं। केबीसी शो में प्रतिभागियों से बातचीत के दौरान बिग बी ने बताया कि कैसे हम किसी अजीबोगरीब स्थिति से बच सकते हैं।

विज्ञापन


National Cinema Day: कम दाम पर सिनेप्रेमी उठा सकेंगे बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ, जानें कैसे बुक कर सकते हैं टिकट


बिग बी ने बताया ये मूल मंत्र
अजीबोगरीब स्थिति से कैसे निपटना है इसको लेकर केबीसी 16 में शो के दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा, 'कई बार ऐसा होता है, हम कहीं जाते हैं, कोई आ जाता है मिलने के लिए और ऐसे मुस्कुराते हुए मिलेंगे कि लगेगा हम उसकी जान पहचान के हैं और हमको याद भी नहीं होता और हम भूल गए होंगे'। इस पर हमें क्या प्रतिक्रिया देनी चाहिए इस बारे में बिग बी ने आगे बताया है , जिससे बिग बी फैंस को अच्छी सीख मिली है।
विज्ञापन

 


शशि कपूर जी से सीखी ये बात
शशि कपूर जी के ये आदत बहुत बढ़िया थी, हमने उनसे सीखा। कोई भी आ जाए और आपको लगे हम इसका नाम नहीं जानते हैं, तो वो अपना नाम पहले बता देंगे, 'हैलो, मैं शशि कपूर हूं।' तो जैसा ये बोलेगा, तो उधर से वो अपना नाम बोल देगा। (शशि कपूर जानते थे कि ऐसी स्थिति को कैसे संभालना है। वह पहले अपना परिचय देते हुए कहते थे, 'हैलो, मैं शशि कपूर हूं। इससे दूसरा व्यक्ति अपना नाम साझा करने के लिए बाध्य महसूस करेगा)'।

Vipin Reshammiya Funeral: विपिन रेशमिया का हुआ अंतिम संस्कार, हिमेश रेशमिया का सहारा बनने पहुंचे ये सितारे

कल्कि ए डी फिल्म में नजर आए थे अमिताभ बच्चन
विज्ञापन

अमिताभ बच्चन अपनी आगामी फिल्म वैट्टेयन में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हाल ही में फिल्म कल्कि एडी 2898 में नजर आए थे। अमिताभ बच्चन साल 2000 से कौन बनेगा करोड़पति शो से जुड़े हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें