फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati: क्या अमिताभ छोड़ने वाले हैं 'कौन बनेगा करोड़पति' शो? फैंस ने बताया किसे बनाया जाए होस्ट

Tue, 11 Mar 2025 02:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Kaun Banega Crorepati: खबरें हैं कि अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' शो से विदाई ले रहे हैं। ऐसे में अमिताभ की जगह लेने के लिए एक सर्वे कराया गया है जिसमें हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं।
विज्ञापन
शाहरुख अमिताभ ऐश्वर्या - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों पहले अमिताभ बच्चन ने ये पोस्ट करके सबको हैरान कर दिया था कि 'जाने का वक्त आ गया है।' इससे लोगों ने अंदाजा लगाया कि अमिताभ बच्चन रिटायर होने वाले हैं। लोग कंफ्यूजन में थे कि अमिताभ फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहना वाले हैं या फिर 'कौन बनेगा करोड़पति' शो को। अब मीडिया में आ रही खबरें दावा कर रही हैं कि अमिताभ शो छोड़ने वाले हैं। हालांकि इस बारे में अभी कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है। ऐसे में खबर आ रही है कि एक सर्वे कराया गया है जिसमें लोगों से पूछा गया है कि किसे इस शो का होस्ट बनाया जाए। जिन नामों पर सर्वे हुआ उसमें शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के नाम शामिल थे।
विज्ञापन

शाह रुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
सर्वे में सबसे ऊपर रहा शाहरुख ऐश्वर्या का नाम
'इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड' और 'रेडीफ्यूजन रेड लैप' की तरफ से कराए गए सर्वे में यह बात सामने आई कि 'कौन बनेगा करोड़पति' शो के लिए शाहरुख खान लोगों की पहली पसंद हैं। अमिताभ बच्चन की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन का नाम भी सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले उम्मीदवारों में शामिल है। तीसने नंबर पर जिस शख्स का नाम है वह है क्रिकेटर एमएस धोनी का।

यह खबर भी पढ़ें: Aamir Khan-Ranbir Kapoor: परदे पर साथ नजर आएंगे आमिर खान-रणबीर कपूर, आलिया भट्ट ने किया प्रोजेक्ट का एलान
 

अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम@amitabhbachchan
24 साल से अमिताभ होस्ट कर रहे शो
आपको बता दें कि 'कौन बनेगा करोड़पति' का यह 16वां सीजन है। अमिताभ बच्चन ये शो साल 2000 से होस्ट कर रहे हैं। जब उन्होंने इस शो को होस्ट करना शुरू किया था तब वह 57 साल के थे। मनी कंट्रोल की एक खबर के मुताबिक अमिताभ बच्चन अब अपने काम का बोझ कम करना चाहते हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा करती हैं कि अमिताभ बच्चन से कहा गया है कि वह अपनी जगह पर किसी को रखने का सुझाव दें।

यह खबर भी पढ़ें:  Vishal Bhardwaj: शाहिद के साथ ‘अर्जुन उस्तरा’ को लेकर उत्साहित हैं विशाल, नाना के साथ काम न करने पर जताया अफसोस
 
विज्ञापन

सीजन 15 में हो चुकी थी अमिताभ की विदाई
आपको बता दें कि बिग बी ने सीजन 15 के दौरान भावुक विदाई ली थी, लेकिन चैनल में अमिताभ बच्चन की जगह कोई और नहीं ले सका। इसके बाद अमिताभ बच्चन ही इस सीजन (16) को भी होस्ट करते रहे। हालांकि, अब रिपोर्ट्स बताती हैं कि अगले सीजन में बदलाव हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें