बेटे के फिल्म की अमिताभ ने की तारीफ
आपको बता दें कि हाल ही में जया बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म रिलीज हुई है। फिल्म का नाम 'बी हैप्पी' है। फिल्म में अभिषेक बच्चन ने एक सिंगल पिता का किरदार निभाया है। यह फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है और इसे काफी तारीफ मिल रही है। इसे लेकर जया बच्चन के पति अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर एक के बाद एक पोस्ट शेयर कर बेटे अभिषेक बच्चन की खूब तारीफ कर रहे हैं। फिल्म को लेकर वे इतने खुश हैं कि उन्हें गर्व शब्द भी छोटा लग रहा है।
अभिषेक की कामयाबी से अमिताभ हुए खुश
अमिताभ बच्चन इसलिए भी खुश हो रहे हैं क्योंकि ताशकंद में इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में अभिषेक बच्चन फिल्म 'घूमर' के लिए सम्मानित हुए। इस पर बिग बी ने लिखा है, 'अभिषेक, ताशकंद में तुम्हें सम्मानित किया जाना, तुम्हारे गानों के लिए वहां के लोगों का प्यार... एक पिता के रूप में मेरे लिए बहुत गर्व का क्षण है... और अब तुम्हारी नई फिल्म 'बी हैप्पी' नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है... सभी का आशीर्वाद और प्यार तुम पर बना रहे'।
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' के बारे में
अक्षय कुमार की फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' साल 2017 में रिलीज हुई थी। फिल्म में देश के गांवों में शौचालयों की कमी के बारे में दिखाया गया था। फिल्म में भूमि पेडनेकर और अनुपम खेर भी थे। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 300 करोड़ रुपये की कमाए की थी।