फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: बिग बी के दीदार को जलसा आए फैंस पर अमिताभ ने बरसाया प्यार, बांटे छाते और हेलमेट

Sun, 21 Sep 2025 08:13 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Viral Video: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने के लिए हर रविवार को उनके फैंस अभिनेता के घर जलसा पर एकत्रित होते हैं। इस बार बिग बी ने अपने प्रशंसकों को छाते और हेलमेट गिफ्ट में दिए हैं। 

विज्ञापन
अमिताभ बच्चन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं। कई दशकों से एक परंपरा है कि फैंस बिग बी को देखने उनके आवास जलसा के बाहर आते हैं। हर बार अभिनेता उस दिन घर से बाहर आकर अपने प्रशंसकों का शुक्रिया अदा करते हैं और उनका अभिवादन स्वीकार करते हैं। इस रविवार अमिताभ बच्चन ने अपने फैंस को गिफ्ट के रूप में छाते और हेलमेट दिए हैं, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  

अमिताभ बच्चन ने फैंस पर बरसाया प्यार

विज्ञापन

आज रविवार को अमिताभ बच्चन एक बार फिर अपने घर जलसा से बाहर आए और उन्होंने बंगले के बाहर जमा हुए अपने सैकड़ों फैंस से मुलाकात की। इस बार अभिनेता व्हाइट कलर के कुर्ते-पायजामे के साथ सदरी पहने दिखे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता अपने घर के बाहर प्रशंसकों से मिलते हुए उन्हें छाते और हेलमेट गिफ्ट कर रहे हैं। बिग बी की एक झलक पाते ही फैंस के बीच उत्साह बढ़ गया।
 
फैंस ने दी प्रतिक्रिया
इस वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की इसपर प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। एक यूजर ने कहा, 'अमिताभ बच्चन जहां से खड़े होते हैं, लाइन वहां से शुरू होती है।' इसके अलावा अन्य यूजर्स भी वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Zubeen Garg: सोमवार को भी जुबीन को श्रद्धांजलि दे पाएंगे फैंस, असम सीएम ने पोस्ट साझा कर दी जानकारी

अमिताभ बच्चन का वर्कफ्रंट
अमिताभ बच्चन 82 वर्ष की आयु में भी इंडस्ट्री में बेहद सक्रिय हैं। अभिनेता के करियर वर्कफ्रंट की बात करें तो वो नितेश तिवारी की 'रामायण' में जटायु के रोल में नजर आएंगे। उनकी इस भूमिका को देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह फिल्म साल 2026 में दीवाली पर रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें