उर्फी जावेद, अमाल मलिक और तान्या मित्तल
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज रविवार के दिन बिग बॉस 19 का वीकएंड का वार होगा। इसमें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर उर्फी जावेद शामिल होंगी और कंटेस्टेंट्स को टास्क देंगी। शो का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जिसमें अमाल मलिक, तान्या मित्तल के लिए गाना गाते दिख रहे हैं, जिसे सुन तान्या शरमा जाती हैं। देखें प्रोमो।
वीकएंड वार पर होगी उर्फी जावेद की एंट्री
सोशल मीडिया पर बिग बॉस 19 का नया प्रोमो वायरल हो रहा है, जिसमें उर्फी जावेद प्रतियोगियों से बातचीत करती नजर आ रही हैं। वह घरवालों को कुछ मजेदार टास्क देती हैं। प्रोमो में बसीर अली, अमाल मलिक और अन्य कलाकार रैंप वॉक करते और गानें पर नाचते दिख रहे हैं। बाद में, उर्फी जावेद, कुनिका सदानंद से पूछती हैं कि उन्हें किसकी दोस्ती जल्द ही टूटने वाली लगती है। फिर देखा जाता है कि कुनिका, अमाल और तान्या का दिल तोड़ने जाती हैं।
अमाल मलिक ने तान्या के लिए गाया गाना
आगे शो के प्रोमो में देखा जाता है कि गायक अमाल मलिक, तान्या मित्तल के लिए रोमांटिक अंदाज में गाना गाते हैं। साथ ही दोनों साथ डांस करते हैं, जिसपर तान्या शरमाने लगती हैं। ये देख उर्फी जावेद भी कहती हैं कि तान्या आप शरमा रही थीं।
यह खबर भी पढ़ें:
Suhana khan: सुहाना खान ने भाई आर्यन को बताया नंबर 1, बॉलीवुड सेलेब्स ने भी पोस्ट पर दिए रिएक्शन
आज होगा वीकएंड का वार
आज रविवार को बिग बॉस 19 का वीकएंड वार होगा। साथ ही आपको बताते चलें कि बिग बॉस 19’ का कॉन्सेप्ट इस बार काफी हटकर है। यह राजनीति से इंस्पायर है, जिसमें शो में भाग लेने वाले प्रतियोगी मिलकर अपनी सरकार बनते हैं। शो में टीवी एक्टर गौरव खन्ना, टीवी एक्ट्रेस अशनूर कौर, फिल्म एक्टर जीशान कादरी, सिंगर अमान मलिक, इंफ्लुएंसर आवेज दरबार, तान्या मित्तल के अलावा कई प्रतियोगी शो की शोभा बढ़ा रहे हैं। स