फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amitabh Bachchan: 'मैं आपका फैन बना रहूंगा', मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर अमिताभ ने दी बधाई

Sun, 21 Sep 2025 02:23 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amitabh Bachchan Congratulate To Mohanlal: मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर अभिनेता अमिताभ बच्चन ने बधाई दी है। उन्होंने खुद को उनका फैन बताया है।
विज्ञापन
मोहनलाल, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मलयालम अभिनेता मोहनलाल को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार देने का एलान किया गया है। 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में उन्हें इस पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ऐसे में उन्हें कई बड़ी हस्तियां बधाई दे रहीं हैं। इसी कड़ी में सदी के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन ने भी उन्हें बधाई दी है। आईए जानते हैं उन्होंने क्या कहा है।
विज्ञापन

अमिताभ ने लिखी पोस्ट
अमिताभ बच्चन ने एक्स पर लिखा 'आपको दादासाहेब फाल्के पुरस्कार मिलने पर बहुत खुशी हो रही है मोहनलाल जी। यह एक बहुत ही योग्य सम्मान है! बहुत-बहुत बधाई। मैं आपके काम का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। भावपूर्ण भावनाओं को व्यक्त करने की आपकी सरलता वाकई हैरान करने वाली है। आप अपनी प्रतिभा से हम सभी को फख्र महसूस कराते हैं। हमारे लिए एक सीख बने रहें, यही कामना है। सम्मान और गर्व के साथ, मैं सदैव आपका एक समर्पित प्रशंसक बना रहूंगा।'
 

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने किया ट्वीट
इससे पहले आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने एक्स पर एक पोस्ट किया। इसमें मोहनलाल के भारतीय सिनेमा में योगदान की तारीफ की गई। उन्होंने लिखा 'मोहनलाल जी को सिनेमा में भारत के सर्वोच्च सम्मान, दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई। यह सम्मान एक अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के रूप में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए है। उनके योगदान ने भारतीय सिनेमा को समृद्ध बनाया है और लोगों को प्रेरित किया है।'
 
विज्ञापन

23 सितंबर को मिलेगा अवॉर्ड
आपको बता दें कि मोहनलाल मलयालम सिनेमा के मशहूर अभिनेता हैं। भारतीय सिनेमा में उनका करियर चार दशकों से भी ज्यादा लंबा है। उन्होंने कई शैलियों की फिल्मों में काम किया है। मुख्य रूप से मलयालम फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाने वाले, मोहनलाल ने तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी फिल्मों में भी अभिनय किया है। 
उन्हें पद्म श्री, पद्म भूषण और नेशनल फिल्म अवॉर्ड समेत कई दूसरे अवॉर्ड भी मिले हैं। 23 सितंबर, 2025 को आयोजित होने वाले 71वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह में मोहनलाल को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें