ये खबर भी पढ़ें: पलाश और स्मृति की शादी टलने के बाद पलक मुछाल की आई पहली प्रतिक्रिया, गायिका ने किया ये खुलासा
कथित चैट में क्या बात सामने आई?
कथित चैट में पलाश, मैरी डिकोस्टा नाम की एक कोरियोग्राफर को यह कहते दिखे कि उनका और स्मृति का रिश्ता लॉन्ग डिस्टेंस है। यह रिश्ता लगभग खत्म सा है। जबकि पलाश ने शादी से पहले स्मृति मंधाना को स्टेडियम में प्रपोज किया था। संगीत और मेहंदी के फंक्शन में भी वह स्मृति पर प्यारा लुटाते दिखे। अब कथित चैट की बातें सच हैं? या झूठ इस पर पलाश की तरफ से अब तक कुछ नहीं कहा गया है। वह इस वक्त मुंबई के एक हाॅस्पिटल में भर्ती हैं।
23 नवंबर को टली स्मृति और पलाश की शादी
23 नवंबर को स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी होनी थी। लेकिन उसी दिन मीडिया को सूचित किया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने के कारण शादी टाल दी गई है। अब स्मृति के पिता को अस्पताल से छुट्टी भी मिल चुकी है। लेकिन शादी की तारीख को लेकर कोई अपडेट सामने नहीं आया है। बताते चलें कि पलाश भी वायरल इंफेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हुए थे। उनकी बहन और सिंगर पलक को हॉस्पिटल के बाहर देखा गया। पलाश के परिवार ने अब तक कथित चैट पर कोई बयान जारी नहीं किया है।