Kis Kisko Pyaar Karoon 2 Trailer Out : कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आइए देखते हैं इसमें क्या खास है?
कॉमेडियन कपिल शर्मा की अपकमिंग फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' की रिलीज का दर्शकों को काफी इंतजार है। इससे पहले इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है। यह फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'किस किसको प्यार करूं' का सीक्वल है। आइए जानते हैं ट्रेलर में क्या है?
विज्ञापन
Trending Videos
ट्रेलर में क्या है?
'किस किसको प्यार करूं 2' के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कपिल शर्मा गलतफहमी के चलते तीन शादियां कर लेते हैं। इसके बाद वह तीनों पत्नियों की डिमांड पूरी करते-करते परेशान हो जाते हैं। तीनों पत्नियों के घर वाले कपिल शर्मा को अपना दामाद समझते हैं और उन पर अपना हक जमाते हैं। इसके बाद एक पुलिस वाला कपिल शर्मा से मिलता है। पुलिस वाला कपिल से कहता है कि वह उस इंसान की तलाश में हैं, जिसने तीन शादियां की हैं और अब चौथी करना चाहता है।
किस किस को प्यार करूं 2
- फोटो : यूट्यूब
रिवील हुई फिल्म की रिलीज की तारीख
कपिल शर्मा ने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर शेयर किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है 'चार पत्नियां। इसे घर पर करने की कोशिश न करें। यह स्टंट हमारे एक्सपर्ट ने किया है। किस किसको प्यार करूं 2 सिनेमाघरों में 12 दिसंबर 2025 को रिलीज हो रही है।'
किस किस को प्यार करूं 2
- फोटो : यूट्यूब
यूजर्स ने किए कमेंट
'किस किसको प्यार करूं 2' का ट्रेलर दर्शकों को अच्छा लगा है। ट्रेलर में असरानी की झलक दिखी है। उन्होंने इस पर कमेंट किए हैं। एक यूजर ने लिखा है 'असरानी सर।' एक और यूजर ने लिखा है 'असरानी को देखकर अच्छा लगा।' एक और यूजर ने लिखा है 'ट्रेलर बहुत अच्छा है। फिल्म का इंतजार है।'
ट्रेलर रिलीज से पहले हुआ इवेंट
फिल्म 'किस किसको प्यार करूं 2' के ट्रेलर रिलीज से पहले एक इवेंट हुआ। इस इवेंट में कपिल शर्मा के साथ फिल्म की स्टारकास्ट पहुंची।