समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ विवाद के बीच सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली ने यूट्यबूर रणवीर इलाहाबादिया के अनफॉलो कर दिया है। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने सबूत के तौर पर स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं, जिससे पता चलता है कि विराट अब रणवीर को फॉलो नहीं करते।
विराट ने कब किया अनफॉलो?
कथित अनफॉलोइंग ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया, क्योंकि यह इंडियाज गॉट लेटेंट के विवाद के बीच सामने आया है। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि विराट ने शो में रणवीर की आपत्तिजनक टिप्पणियों के बाद उन्हें अनफॉलो किया या उससे बहुत पहले, लेकिन नेटिजन्स का मानना है कि क्रिकेटर का यह कदम इस विवाद से जुड़ा हो सकता है।
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Ranveer Allahbadia: दूसरों के सामने बोलने की सीमाएं होनी चाहिए, रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के बोनी कपूर
यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया
एक सोशल मीडिया यूजर ने ट्विटर पर लिखा, "रणवीर का विराट कोहली पॉडकास्ट पर आने का सपना अब सपना ही रह जाएगा, विराट कोहली ने अब रणवीर इलाहाबादिया को अनफॉलो कर दिया है।" पिछले साल रणवीर ने विराट के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थीं और उन्हें 'लीजेंड' कहा था। आइए देखते हैं यूजर्स ने क्या शेयर किया…
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें:
Samay Raina: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के गुजरात शो की टिकट नहीं मिल रही, वीएचपी ने कहा इवेंट कैंसल है
रणवीर ने मांगी माफी
इस घटना के बाद रणवीर इलाहाबादिया ने माफी भी मांगी । दूसरी ओर इस घटना के बाद ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने समय रैना उनके शो और रणवीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने की बात कही और उन पर कानूनी एक्शन भी लेने को भी कहा। दूसरी ओर समय रैना ने जांच एजेंसियों के साथ सहयोग करने की बात कहते हुए अपने यूट्यूब चैनल से ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ के सभी एपिसोड हटाने का फैसला किया।