फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGL: समय रैना के शो को लेकर वरुण धवन पहले ही कर चुके थे भविष्यवाणी, कहा- ‘यह पक्का क्रॉसफायर होगा’

Wed, 12 Feb 2025 11:15 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

IGL:  स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी के विवाद के बीच वरुण धवन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अभिनेता बता रहे हैं कि समय के शो में वह क्यों नहीं गए थे। 
 
विज्ञापन
वरुण धवन और रणवीर इलाहाबादिया - फोटो : इंस्टाग्राम @ranveerallahbadia
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में रणवीर अल्लाहबादिया की आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर हर जगह बवाल मचा हुआ है। इस विवाद के बीच वरुण धवन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अभिनेता यह बता रहे हैं कि उन्होंने इस शो का हिस्सा ना बनने का क्यों फैसला किया। यह बातचीत वह रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान कर रहे हैं। 

विज्ञापन

समय रैना के शो में क्यों नहीं जाना चाहते थे वरुण?
रणवीर इलाहाबादिया के पॉडकास्ट में जब वरुण से कॉमेडी और उसकी लोकप्रियता के बारे में पूछा गया, तब वरुण ने साझा किया कि उन्हें ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में गेस्ट के तौर पर बुलाया गया था। हालांकि, वरुण ने इस शो में ना जाने का फैसला लिया। अभिनेता ने कहा, "उन्होंने मुझे शो में आने के लिए कहा और ईमानदारी से कहूं तो मैं इसमें जाना पसंद करूंगा, लेकिन मेरी चिंता यह है कि इससे उनके शो पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इस तरह के हास्य से आप जितने अधिक लोगों की नजर में आते हैं, कभी-कभी यह क्रॉसफायर बन जाता है।" 


इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia Controversy: 'मैंने विरोध किया था तो मुझे ट्रोल किया गया', अभद्र टिप्पणी पर बोले अशोक पंडित

विज्ञापन

वरुण पहले ही कह चुके थे क्रॉसफायर की बात
वरुण के इतना कहने के बाद रणवीर ने उन्हें फिर से विचार करने के लिए प्रोत्साहित किया, यह बताते हुए कि उनकी उपस्थिति कितनी मनोरंजक होगी। हालांकि, वरुण अपनी बात पर अड़े रहें। हालांकि, वरुण ने कहा कि जबकि उन्हें व्यक्तिगत रूप से शो के हास्य से कोई समस्या नहीं थी, उनकी प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के लिए एक जोखिम भरा कदम होगा। उन्होंने कहा, "मैं इसे तुरंत करूंगा। मैं अपने लिए चिंतित नहीं हूं, लेकिन मुझे लगता है कि जिन टीमों के साथ मैं काम करता हूं, उन्हें चिंता हो सकती है। मुझे इसे तब करना होगा जब मैं किसी चीज का प्रचार नहीं कर रहा हूं, क्योंकि यह पक्का क्रॉसफायर होगा।" 



इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें: Ranveer Allahbadia: शोहरत के लिए कोई किस हद तक गिर सकता है..., रणवीर इलाहाबादिया की टिप्पणी पर भड़के रजा मुराद


ये है पूरा मामला
दरअसल, समय रैना के शो ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके बाद से पूरे देश में उनका विरोध होने लगा। ‘ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन’ ने समय रैना उनके शो और रणवीर इलाहाबादिया पर बैन लगाने की बात कही और उन पर कानूनी एक्शन भी लेने का आग्रह किया। हालांकि, इस विवाद को लेकर इलाहाबादिया माफी भी मांग चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें