फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमाल मलिक: 'सलमान सर को भी पता चलने दो'; दबंग खान की प्रोडक्शन कंपनी पर क्यों भड़के अमाल? दे डाली ये सलाह

Sat, 12 Sep 2026 01:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Mallik Criticised SKF: अमाल मलिक का सलमान खान फिल्म्स पर गुस्सा फूट पड़ा है। नाराजगी क्रेडिट को लेकर है। जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
अमाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साल 2015 में आई फिल्म 'हीरो' की रिलीज को 11 साल पूरे हो चुके हैं। सूरज पंचोली, अथिया शेट्टी और आदित्य पंचोली अभिनीत इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स (SKF) के बैनर तले बनाया गया। प्रोडक्शन हाउस ने फिल्म की एनिवर्सरी को सेलिब्रेट करते हुए एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट पर अमाल मलिक नाराज हो गए।

विज्ञापन

क्रेडिट न मिलने पर नाराज अमाल
सलमान खान फिल्म्स के इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर किया गया। इसमें आइकॉनिक गाने 'मैं हूं हीरो तेरा' की क्लिप शेयर की गई है। सलमान खान परफॉर्म कर रहे हैं। वे इस गाने की तारीफ भी करते दिख रहे हैं। वहीं, इस पोस्ट के साथ जो कैप्शन लिखा गया था, उस पर अमाल मलिक नाराज हो गए। पोस्ट में सिंगर और कंपोजर को कोई क्रेडिट नहीं दिया गया।
 

नाराजगी जताते हुए क्या बोले कंपोजर-सिंगर?
अमाल मलिक ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'जो कोई भी @skfilmsofficial का पेज या सोशल मीडिया संभाल रहा है, मुझे आपकी हिम्मत देखकर हंसी आ रही है कि आपने गाने के म्यूजिक कंपोजर और गीतकार का नाम ही छोड़ दिया। यह बिल्कुल अच्छा नहीं लगता कि जिस गाने को बनाने में म्यूजिक कंपोजर और गीतकार ने अपना दर्द, खून, पसीना और आंसू लगाए हों, उसे बिना उन्हें सम्मान दिए या उनका जिक्र किए ही सेलिब्रेट किया जाए। कम से कम बेसिक चीजें तो सीख लो, वरना यह पेज डिलीट कर दो'।
इतना ही नहीं, अमाल ने यह भी लिखा कि, 'मेरा कमेंट डिलीट मत करना, इसे सलमान सर को भी देखने दो, ताकि उन्हें पता चले कि आप लोगों ने कितनी बड़ी गड़बड़ की है'।



 
विज्ञापन

प्रोडक्शन हाउस ने सुधारी भूल
अमाल मलिक की नाराजगी के बाद प्रोडक्शन हाउस ने इस पर संज्ञान लिया। कैप्शन में अमाल मलिक का नाम जोड़ा गया है। कैप्शन को एडिट किया गया है। अमाल मलिक की टिप्पणी पर तमान नेटिजंस ने भी सहमति जताई है। बता दें कि फिल्म 'हीरो' से सूरज पंचोली और अथिया शेट्टी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। अमाल ने फिल्म का म्यूजिक तैयार किया था, कुमार ने 'मैं हूं हीरो तेरा' गाने के बोल लिखे थे। 'मैं हीं तेरा हीरो' गाना फिल्म के मशहूर गानों में से एक था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें