फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस 20: आधी रात को तौकीर के तमाशे से परेशान हुए घरवाले, बुलाना पड़ा डॉक्टर, लास्ट में मिला बड़ा ट्विस्ट

Sat, 12 Sep 2026 12:48 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Bigg Boss 20: 'बिग बॉस 20' में हाई वोल्टेज ड्रामा चल रहा है। इस बीच काजी तौकीर की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बिग बॉस ने बिना देर किए घर के अंदर डॉक्टर भेजा। इसके बाद काजी ने बताया कि उन्हें क्या हुआ?
विज्ञापन
काजी तौकीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 20' ने खूब अच्छी रफ्तार पकड़ ली है। घरवालों के बीच तकरार, बहस और दोस्ती का सिलसिला जारी है। इस बार सिंगर काजी तौकीर लगातार अपनी हरकतों से ध्यान खींच रहे हैं। अपने मशहूर डायलॉग 'आई एम अ रॉकस्टार बेबी' से लेकर अपनी मजेदार बातों से वे लगातार इंटरनेट पर वायरल हैं। इस बीच अचानक उन्होंने बिग बॉस से दवाइयां मांगी।

विज्ञापन

आधी रात को काजी तौकीर का तमाशा
काजी तौकीर अपनी मजेदार हरकतों से दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। प्रतिभागियों के साथ भी उनकी काफी अच्छी बॉन्डिंग देखी जा रही है। मगर, हालिया एपिसोड में वे आधी रात को तमाशा करते नजर आए। उनकी हालत देखकर बिग बॉस ने तुरंत डॉक्टर भेजा।

बिग बॉस पर चिल्लाए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर अचानक जोर-जोर से चिल्लाने लगे। उन्होंने बिग बॉस से दवाइयां मांगी। सामने आए प्रोमो में काजी तौकीर कैमरे के सामने पहले बहुत आराम से कहते हैं कि उन्हें दवा चाहिए। फिर धीरे-धीरे उनकी नाराजगी बढ़ने लगती है और आखिर में चिल्लाने लगते हैं। काजी बिग बॉस से चिल्लाते हुए कहते हैं कि उन्हें उनकी ही दवाइयां चाहिए। तौकीर बस यहीं नहीं रुके। उन्होने बिग बॉस पर चिल्लाते हुए यहां तक कह दिया कि 'आप बिग बॉस ही हो, भगवान नहीं हो'। इसके बाद उन्हें रूम में बुलाया गया। 
 
विज्ञापन

नेटिजंस बोले- 'ऑस्कर लेवल एक्टिंग'
स्टोर रूम में पहुंचने पर काजी तौकीर से डॉक्टर ने पूछा कि क्या हुआ है? इस पर काजी ने मुस्कुराते हुए कहा कि वो सिर्फ एक्टिंग कर रहे थे। काजी तौकीर ने आधी रात को चिल्लाकर सिर्फ सीन क्रिएट किया। उन्हें कोई तकलीफ नहीं थी। मगर, उन्होंने जिस तरह से एक्टिंग की, बाकी घरवाले भी परेशान हो गए। काजी का यह ड्रामा देख नेटिजंस भी मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स काजी की एक्टिंग को ऑस्कर के लेवल की बता रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें