फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 19: इस बीमारी की वजह से रात में सो भी नहीं पाते अमाल मलिक, बिग बॉस 19 में हुआ खुलासा

Thu, 28 Aug 2025 11:46 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Amaal Malik Disease: गायक अमाल मलिक इन दिनों बतौर कंटेस्टेंट बिग बॉस 19 में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सिंगर ने अपनी एक बीमारी का खुलासा किया है।

विज्ञापन
अमाल मलिक - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिग बॉस 19 में सिंगर अमाल मलिक तब सुर्खियों में आ गए, जब फैंस ने उन्हें एक मशीन लगाकर सोते हुए देखा। ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। शो में  गायक ने अपनी बीमारी को लेकर खुलासा भी किया और कहा कि वो रात में सो नहीं पाते। जानिए आखिर किस बीमारी से पीड़ित हैं अमाल मलिक। 

किस बीमारी से जूझ रहे अमाल मलिक?

विज्ञापन

गायक अमाल मलिक को स्लीप एपनिया डिसऑर्डर है। सिंगर ने बिग बॉस 19 शो के दौरान अपनी बीमारी के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे नींद न आने की बीमारी है, इसलिए लोगों को मेरे खर्राटों की समस्या से जूझना पड़ सकता है।" आपको बताते चलें कि इस बीमारी के चलते पेशेंट को सोने के दौरान सांस लेने में दिक्कत होती है और कई बार सांस पूरी तरह से थम जाती है। इस वजह से नींद भी टूट जाती है। 

यह खबर भी पढ़ें: Bigg Boss 19: बॉलीवुड की इस दिग्गज एक्ट्रेस पर दिल हार बैठे थे अमाल मलिक, बिग बॉस शो में सुनाया ये किस्सा

विज्ञापन

मशीन के सहारे सोते हैं सिंगर
बिग बॉस के घर से सिंगर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वो चेहरे पर एक मशीन लगाए हुए दिख रहे हैं। आपको बता दें स्लीप एपनिया की स्थिति से निपटने के लिए अमाल मलिक CPAP (कंटीन्यूअस पॉजिटिव एयरवे प्रेशर) मशीन रखते हैं, जो सोते समय वह लगाते हैं। इससे सांस लेने में कोई दिक्कत नहीं होती है और आसानी से नींद आती है। 


बिग बॉस 19 शो के बारे में
सलमान खान रियलिटी शो बिग बॉस के 19वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। प्रतियोगियों की बात करें, तो इनमें अश्नूर कौर, जीशान कादरी, तान्या मित्तल, नगमा मिराजकर, अवेज दरबार, नेहल चुडासमा, अभिषेक बजाज, बसीर अली, गौरव खन्ना, नतालिया जानोसजेक, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, नीलम गिरी, कुनिका सुदानंद, अमाल मलिक और मृदुल तिवारी जैसे नाम शामिल हैं। बिग बॉस का यह शो रात 9 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीमिंग कर रहा है और रात 10.30 बजे कलर्स टीवी पर प्रसारित होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें