इन दिनों राइज एंड फॉल रियलिटी शो एमएक्स प्लेयर पर प्रसारित किया जा रहा है। इसमें टीवी अभिनेता अर्जुन बिजलानी बतौर प्रतियोगी शामिल हैं। बीते दिनों शो में आकृति नेगी और अर्जुन के बीच बहस हो गई थी, जिसमें नेटिजंस ने आकृति के व्यवहार का विरोध किया था। अब अभिनेता के दोस्त और एक्टर एली गोनी ने भी आकृति नेगी की आलोचना की है और अर्जुन का समर्थन किया है। एली गोनी ने एक पोस्ट शेयर करते हुए नोट लिखा है।
एली गोनी ने अर्जुन बिजलानी की किया समर्थन
अभिनेता एली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘आज राइज एंड फॉल का एक एपिसोड देखा और यह निराशाजनक था। आकृति ने अर्जुन बिजलानी के साथ असभ्य व्यवहार किया। अर्जुन एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो वर्षों से इस इंडस्ट्री में है और हर तरह का सम्मान अर्जित करते हैंष ये सरासर गलत था।’
‘तेज आवाज में बोलना या असभ्य होना’
आगे उन्होंने लिखा, ‘लोग भूल जाते हैं कि तेज आवाज में बोलना या असभ्य होना आपको बोल्ड नहीं बनाता। यह सिर्फ आपकी परवरिश को उजागर करता है। सम्मान की कोई कीमत नहीं होती, लेकिन स्पष्ट रूप से, हर कोई इसे वहन नहीं कर सकता।' अंत में उन्होंने कहा कि अर्जुन बिजलानी मेरे भाई।’
यह खबर भी पढ़ें:
Bigg Boss Kannada 12: 'बिग बॉस कन्नड़' के सेट पर पहुंची पुलिस, सील किया सेट, जानिए कहां गए सारे प्रतिभागी?
मौनी रॉय ने भी अर्जुन का किया था समर्थन