फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alpha Trailer: शुरू करें अग्निपरीक्षा, सीता बनकर एक्शन करती दिखीं आलिया; ट्रेलर के अंत में मिला सरप्राइज

Wed, 17 Jun 2026 12:56 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Alia Bhatt Starrer Alpha Trailer Released: फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आलिया भट्ट दमदार अंदाज में नजर आई हैं। शरवरी ने भी कमाल किया है। बॉबी देओल एक बार फिर डराते दिखे हैं। यह फिल्म अगले महीने जुलाई में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
अल्फा ट्रेलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की अगली फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर आज बुधवार को जारी हो चुका है। इसमें आलिया भट्ट, बॉबी देओल, शरवरी और अनिल कपूर अहम भूमिकाओं में हैं। ट्रेलर के आखिर में दर्शकों के लिए एक धांसू सरप्राइज है। क्या है? जानिए

विज्ञापन

अल्फा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
बॉबी देओल ने दी आलिया को ट्रेनिंग
इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का टीजर बीते दिनों आया, तब से यह जबर्दस्त सुर्खियों में है। अब ट्रेलर भी आ चुका है, जिसकी अवधि करीब दो मिनट 33 सेकंड है। आलिया भट्ट और शरवरी दोनों का एक्शन अवतार देखने को मिला है। ट्रेलर की शुरुआत में ऐसा लगेगा कि बॉबी देओल एक्ट्रेस आलिया के पिता की भूमिका में हैं। मगर, धीरे-धीरे परतें खुलती हैं। आलिया सीता के किरदार में हैं। बॉबी देओल उन्हें 'अल्फा' मिशन के लिए प्रशिक्षण देते हैं। ट्रेलर की शुरुआत में ही इस बात का अंदाजा हो जाता है कि बॉबी देओल नेगेटिव रोल में नजर आएंगे। उनका खौफनाक अंदाज देखा जा सकता है। 

 

अल्फा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
सीता बन लंका जलाने निकलीं आलिया
ट्रेलर की शुरुआत आलिया भट्ट के बचपन के किरदार से होती है। बॉबी देओल से पूछा जाता है, 'इसे क्या पुकारेंगे'? बॉबी देओल कहते हैं, 'इसकी मां का नाम जानकी था। हम इसे सीता बुलाएंगे'। इसके बाद आलिया भट्ट की एंट्री होती है और वह एक कहानी सुनाती हैं। कहानी ऐसे है, 'एक राक्षस था। घमंड उसका शस्त्र था। वह धोखे से राज करता था। झूठ से जीतता था। एक दिन एक राजकुमारी को अपने घर ले गया। इतिहास जानता है कि यह कहानी कैसे खत्म हुई। मगर, इस बार सीता आज लंका खुद जलाने आई है'।

अल्फा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
बॉबी देओल ने किया आलिया का अपहरण?
आगे पता चलता है कि बॉबी देओल असल में आलिया के पिता नहीं हैं। उसने अ'अल्फा' मिशन के लिए बचपन में आलिया का अपहरण किया और प्रशिक्षण दिया। जिस बच्ची को सीता नाम दिया, वही उसकी लंका का नाश करेगी। इसमें आलिया भट्ट का साथ अनिल कपूर देते हैं। ट्रेलर में बॉबी देओल का डायलॉग है,  'इंडिया ने अल्फा की कद्र नहीं की। अब इंडिया अल्फा से डरेगा'। ट्रेलर में शरवरी भी अपने एक्शन से हैरान करती हैं।

अल्फा ट्रेलर - फोटो : वीडियो ग्रैब
आलिया और शरवरी दोनों का दिखा दम
ट्रेलर में आलिया भट्ट हैरतअंगेज एक्शन करती दिखी हैं। दोनों हाथों से बंदूक चलाती दिखी हैं तो कभी बाइक चलाती नजर आई हैं। शरवरी भी एक्शन के मामले में किसी-किसी सीन में आलिया पर भारी पड़ती दिखी हैं। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है।
विज्ञापन

अल्फा के ट्रेलर में ऋतिक रोशन की झलक - फोटो : वीडियो ग्रैब
ऋतिक रोशन की एंट्री
ट्रेलर के आखिर में एक सरप्राइज है। और, वह सरप्राइज यह है कि ऋतिक रोशन में फिल्म में नजर आएंगे। ट्रेलर में एक्शन है, सस्पेंस है और रोमांच है। बता दें कि यह फिल्म YRF के स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है। हालांकि, महिला स्पाई पर आधारित यह पहली फिल्म होगी। इसे 03 जुलाई से दर्शक सिनेमाघरों में देख पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें