फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa 2: फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन हुआ लीक! वीडियो देखकर अल्लू अर्जुन के प्रशंसक हुए उत्साहित

Wed, 31 Jul 2024 12:51 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अल्लू अर्जुन की आगामी फिल्म 'पुष्पा 2' इस साल की बहुप्रतिक्षित फिल्मों में से एक है। यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले सेट से अब फिल्म 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन लीक हो गया है, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
 
विज्ञापन
पुष्पा 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'पुष्पा 2: द रूल' इस साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन की इस फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। 'पुष्पा 1' की रिलीज के बाद से ही अल्लू के प्रशंसक उनकी इस फिल्म के दूसरे भाग के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, अब उनका यह इंतजार 6 दिसंबर को खत्म हो जाएगा, जब यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी। पहले 'पुष्पा 2' अगस्त में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोड्क्शन का काम पूरा न होने के कारण फिल्म मेकर्स ने अब इस फिल्म को इस साल की आखिरी में रिलीज करने का फैसला किया है। वहीं अब रिलीज से पहले 'पुष्पा 2' का क्लाइमैक्स सीन लीक हो गया है, जो अब जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


वीडियो हुआ वायरल
दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फिल्म की शूटिंग का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक फिल्म की शूटिंग चलती दिख रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि यह अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स सीन की शूटिंग है। 'पुष्पा 2' के क्लाइमैक्स सीन के नाम पर यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। कई सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं और साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'पुष्पा 2: द रूल' पूरे 500 करोड़ रुपये के बजट पर बनाई जा रही है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन के अलावा लीड रोल में रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। फिल्म का टीजर और गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्होंने प्रशंसकों के बीच फिल्म 'पुष्पा 2' को लेकर और अधिक उत्सुकता बढ़ा दी है। बता दें 'पुष्पा 2' में अल्लू और रश्मिका के अलावा फहाद फासिल, श्रीतेज, विजय सेतुपति और अनसूया भारद्वाज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। पहले ये फिल्म 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aishwarya Rai Bachchan: न्यूयॉर्क में अकेले छुट्टियां मना रही हैं ऐश्वर्या राय बच्चन, फैंस बोले- क्या उनके पति
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें