फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pushpa: अल्लू-रश्मिका की 'पुष्पा' ने रूस में भी दिखाया जलवा, इतनी कमाई कर हिट लिस्ट में शामिल

Tue, 03 Jan 2023 01:41 AM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क

सार

अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने रूस में बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रूबल से अधिक की कमाई की है।
विज्ञापन
पुष्पा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' उनकी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में शामिल है। फिल्म ने दुनियाभर में धुआंधार कमाई की। इस फिल्म का लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया तो अल्लू अर्जन और रश्मिका मंदाना ने अहम भूमिका निभाई। अब पुष्पा का जादू रूस में भी देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि पुष्पा ने रूस में काफी अच्छी कमाई कर सबको चौंका दिया है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अल्लू अर्जुन अभिनीत फिल्म 'पुष्पा : द राइज' ने रूस में बॉक्स ऑफिस पर एक करोड़ रूबल से अधिक की कमाई की है। मिथ्री मूवी मेकर्स ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर कहा कि तेलुगु ब्लॉकबस्टर को 8 दिसंबर को देश भर में 774 स्क्रीन्स पर रूसी भाषा में रिलीज़ किया गया। प्रोडक्शन बैनर ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, 'पुष्पा : द राइज' रूस के लोगों के दिलों में बस गई है। 25 दिन और 774 स्क्रीन्स में 10 मीलियन रूबल की कमाई के साथ सफल फिल्मों में गिनी जा रही है।'

आपको बता दें कि 10 मिलियन रूबल की रकम लगभग 13 करोड़ रुपये के बराबर है। रश्मिका मंदाना अभिनीत इस फिल्म में लाल चंदन की तस्करी सिंडिकेट में कम वेतन में काम करने वाले मजदूर के उदय की कहानी दिखाई गई है। इस फिल्म में चंदन की ऐसी लकड़ी की जिक्र किया गया है, जो केवल आंध्र प्रदेश राज्य के शेषचलम पहाड़ियों में मिलती है।
विज्ञापन

यह फिल्म 17 दिसंबर, 2021 को मुट्टमसेट्टी मीडिया के सहयोग से भारत में रिलीज़ हुई और 350 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई करने वाली साल की सबसे बड़ी मनी-स्पिनर बन गई। फिल्म ने एक दिसंबर को रूस में भारतीय फिल्म महोत्सव का पांचवां संस्करण भी खोला। अर्जुन, रश्मिका, निर्देशक सुकुमार बांद्रेड्डी, निर्माता रवि शंकर और संगीतकार डीएसपी ने रूस में समारोह में भाग लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें